Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश का पूर्वोत्तर हिस्सा सरकार की प्राथमिकताओं में है : अनुप्रिया पटेल

Anupriya Patel, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 12:46 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया। 'राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट' पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह मोदी सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का हिस्सा है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को कहा, "देश का पूर्वोत्तर हिस्सा हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है और भारत की एक्ट ईस्ट नीति का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्तंभ है।" उन्होंने कहा कि इस विजन को बढ़ावा देने के लिए, राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर समिट 2025 का आयोजन किया गया है, जहां स्वास्थ्य सेवा एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। निजी क्षेत्र पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा को आगे बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभा सकता है।

वहीं, राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट पर, आरएलडी सांसद जयंत चौधरी ने कहा, "पूर्वोत्तर की जनसांख्यिकी युवा है। हालांकि राज्यों में औसत आयु अलग-अलग है, यह लगभग 26 वर्ष है। उदाहरण के लिए, मिजोरम की औसत आयु 25 वर्ष से कम है। इससे अगली पीढ़ी को सशक्त और मजबूत बनाना महत्वपूर्ण हो जाता है। एक महत्वपूर्ण पहलू शिक्षा प्रणाली में सुधार करना और कौशल विकास के अवसरों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर ने शिक्षा में काफी सुधार किया है। मिजोरम को हाल ही में पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है, जिसकी साक्षरता दर 98 प्रतिशत से ज्यादा है। ऐसे में निपुण भारत का प्रयास सफल हुआ है। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति में क्षेत्रीय भाषाओं को मान्यता देने का भी अच्छा परिणाम मिला है। 

यह सीधा प्रमाण है कि पूर्वोत्तर के बच्चों की शिक्षा में सुधार का एक कारण उन्हें उन्हीं की भाषा में पढ़ाया जाना है। कौशल विकास में भी काफी संस्थाएं अच्छा काम कर रही हैं। हमारे लिए जरूरी भी है कि पूर्वोत्तर से मिलने वाले प्रोजेक्ट को हम पूरा सपोर्ट दें। पूर्वोत्तर के लिए स्टाइपेंड भी दोगुना किया गया है।

 

Tags: Anupriya Patel , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD