Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत को अपने सशस्त्र बलों के शौर्य, साहस और दृढ़ संकल्प पर गर्व है : ओम बिरला

अगर कोई देश या आतंकवादी संगठन भारत में आतंक फैलाता है, तो उसके परिणाम ऑपरेशन सिंदूर से भी ज़्यादा गंभीर होंगे : ओम बिरला

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker, Sanjay Seth, Arjun Munda, Bidyut Baran Mahato
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जमशेदपुर , 25 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 12:42 IST

राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत के दृढ़ संकल्प और आतंकवाद के विरुद्ध कड़े रुख पर जोर देते हुए, लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने भारत के सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता और वीरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत को अपने सशस्त्र बलों के शौर्य, साहस और दृढ़ संकल्प पर गर्व है। 

उन्होंने आगाह किया कि यदि कोई देश या आतंकवादी संगठन भारत में आतंक फैलाता है, तो इसके परिणाम ऑपरेशन सिंदूर से भी अधिक गंभीर होंगे। उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल अपने आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया है, बल्कि इस संबंध में दुनिया को एक स्पष्ट और दृढ़ संदेश भी दिया है। 

उन्होंने यह आग्रह भी किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में हम सामूहिक हित की भावना से आगे बढ़ें। श्री बिरला ने सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में उपस्थित विशिष्ट लोगों को संबोधित करते हुए आज ये टिप्पणियां कीं।

लोक सभा अध्यक्ष के तौर पर झारखंड की अपनी पहली यात्रा पर आए श्री बिरला ने रांची के बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और बिरसा मुंडा संग्रहालय भी गए । इस अवसर पर श्री बिरला ने देश के विकास में आदिवासी समुदाय के योगदान की सराहना की।

श्री बिरला ने झारखंड की धरती को नमन करते हुए कहा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां से देश को भगवान बिरसा मुंडा और जमशेदजी टाटा जैसे महानुभाव मिले । उन्होंने यह भी कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी सम्मान और स्वाभिमान के लिए बहादुरी से लड़ने की प्रेरणा दी। 

श्री बिरला ने इस बात पर भी  प्रकाश डाला कि जमशेदजी टाटा ने अपने विजन से स्वतंत्रता से बहुत पहले भारत के औद्योगिक विकास की नींव रखी। रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने में भारत की उल्लेखनीय प्रगति के बारे में बात करते हुए, श्री ओम बिरला ने कहा कि एक ऐसा देश जो कभी आयात पर बहुत अधिक निर्भर रहता था, अब रक्षा उपकरणों के निर्माण और यहां तक कि उनके निर्यात में एक शक्तिशाली देश  के रूप में उभर रहा है। 

उन्होंने यह भी कहा कि नवाचार और सुदृढ़ नीतियों के चलते यह महत्वपूर्ण बदलाव आया है जिससे  भारत के एमएसएमई क्षेत्र और उद्योगों को देश की सुरक्षा को मजबूत करने में प्रत्यक्ष और सार्थक भूमिका निभाने के नए अवसर उपलब्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के स्पष्ट और महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। 

श्री बिरला ने आगे कहा कि देश की बढ़ती सैन्य शक्ति हमारे देश के औद्योगिक क्षेत्र की प्रतिबद्धता और क्षमताओं की मजबूत नींव पर टिकी है। श्री बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का हमारा विजन है और विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए तथा प्रौद्योगिकी, प्रतिस्पर्धा और कौशल विकास का उपयोग करना चाहिए जो इस मिशन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। 

श्री बिरला ने यह भी कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत इसके कुशल युवा हैं । यह टिप्पणी करते हुए कि तेजी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में जहां प्रतिस्पर्धा वस्तुओं और सेवाओं से आगे बढ़कर प्रतिभा और नवाचार तक फैली हुई है, श्री बिरला ने कहा कि भारतीय युवा वैश्विक नेता के रूप में उभर रहे हैं।

इस बात पर जोर देते हुए कि वर्तमान समय में भारत के शैक्षिक क्षेत्र में भी विकास हो रहा है, श्री बिरला ने इस बात का उल्लेख किया कि नई शिक्षा नीति की शुरूआत के साथ, आईआईटी और एम्स जैसे संस्थानों को वैश्विक अनुसंधान और नवाचार केंद्र बनाया जा रहा है। 

उन्होंने यह भी कहा कि इन संस्थानों को उद्योगों के साथ सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि हमारे देश में भी विकसित अर्थव्यवस्थाओं जैसा इकोसिस्टम तैयार किया जा सके। श्री बिरला ने सभी हितधारकों को सूचना प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, रक्षा प्रौद्योगिकी और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में मौजूद अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि न केवल बड़ी औद्योगिक संस्थाओं का समर्थन किया जाए, बल्कि अग्रणी क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने युवाओं के कौशल संवर्धन, नवाचार और वैश्विक सहयोग में निवेश करने और भारत को सतत और समावेशी विकास का प्रतीक बनाने का आह्वान किया।

सिंहभूम चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के लंबे और गौरवशाली इतिहास की सराहना करते हुए, श्री बिरला ने कहा कि चैंबर के संस्थापकों ने एक ऐसे मंच की परिकल्पना की थी, जहाँ व्यापार जगत से जुड़े प्रमुख व्यक्ति, उद्यमी और उद्योगपति मिलकर विचारों का आदान-प्रदान कर सकें और आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें। 

उन्होंने गर्व के साथ कहा कि चैंबर ने दशकों से क्षेत्र और राष्ट्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने चैंबर से न केवल एक प्रतिनिधि निकाय के रूप में, बल्कि लोकतांत्रिक संवाद के  ऐसे मंच के रूप में कार्य करने का आग्रह किया जहाँ निजी क्षेत्र, सरकार और सिविल सोसाइटी मिलकर भारत के औद्योगिक और आर्थिक विकास की योजना बना सकें।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री, श्री संजय सेठ; पूर्व मुख्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री, श्री अर्जुन मुंडा; और संसद सदस्य, श्री बिद्युत बरन महतो और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। आज सुबह रांची पहुँचने पर श्री बिरला का रांची हवाई अड्डे पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया । केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री संजय सेठ और झारखंड विधान सभा के अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो ने श्री बिरला की अगुवाई की ।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker , Sanjay Seth , Arjun Munda , Bidyut Baran Mahato

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD