Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

केरल के कृषि मंत्री द्वारा पंजाब राज्य ख़ाद्य आयोग के दफ़्तर का दौरा

Bal Mukand Sharma, Chairman Punjab State Food Commission, Punjab Food Commission, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 11:54 IST

केरल सरकार के कृषि मंत्री श्री पी. प्रसाद द्वारा अपने पंजाब दौरे के दौरान पंजाब राज्य ख़ाद्य आयोग के दफ़्तर का दौरा किया गया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब राज्य ख़ाद्य आयोग के चेयरमैन श्री बाल मुकन्द शर्मा ने बताया कि केरल के कृषि मंत्री के दौरे दौरान हुई चर्चा का मुख्य मुद्दा दोनों राज्यों में मिड डे मील स्कीम में और सुधार करने की दिशा में किये जाने वाले कामों के बारे चर्चा की गई।

श्री शर्मा ने पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में चलाई जा रही मिड डे मील स्कीम के बारे विस्तृत जानकारी दी, जिसकी केरल के कृषि मंत्री ने बहुत प्रशंसा की और उन्होंने अपने राज्य में मिड डे मील स्कीम के बारे जानकारी दी। चेयरमैन ने पंजाब में ख़ाद्य सुरक्षा के साथ-साथ पोषण सुरक्षा का हवाला देते हुए नये निर्देशों के बारे बताया। 

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के स्कूलों में पौष्टिक रसोई बाग़ों और जड़ी -बूटियों के पौधों को बढ़ाना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।चेयरमैन द्वारा बताया गया कि आयोग के सभी मैंबर नियमित तौर पर अलग- अलग जिलों में मिड डे मिल, आंगनवाड़ियों और अनाज वितरण की जांच का दौरा करने जाते हैं। 

अब सभी सदस्यों को पीने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच करने के लिए पानी के नमूने वाली मशीनें और अनाज में नमी की मात्रा की जांच करने के लिए नमी मीटर जारी किये गए हैं। इस मौके पर आयोग के चेयरमैन श्री बाल मुकन्द शर्मा, श्रीमती प्रीति चावला, मैंबर और श्री कमल कुमार गर्ग मैंबर सचिव द्वारा केरल के कृषि मंत्री श्री पी. प्रसाद को स्मारक चिह्न भेंट किये गए।

 

Tags: Bal Mukand Sharma , Chairman Punjab State Food Commission , Punjab Food Commission , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD