Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत एक सस्टेनेबल एनर्जी निर्माण के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 May 2025

Last updated on: May 22, 2025, 10:50 IST

भारत ने मंगलवार को ऊर्जा सुरक्षा को वर्तमान की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताते हुए आर्थिक स्थिरता, सस्टेनेबिलिटी और वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संसाधनों तक समान पहुंच को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया। ब्राजीलिया में आयोजित ब्रिक्स एनर्जी मिनिस्टर्स की बैठक में, केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने एक सस्टेनेबल और इंक्लूसिव एनर्जी भविष्य के निर्माण के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की। 

उन्होंने 'स्ट्रेंथनिंग ग्लोबल साउथ को-ऑपरेशन फॉर मोर इंक्लूसिव एंड सस्टेनेबल गवर्नेंस' थीम के तहत ब्राजील के नेतृत्व की सराहना की। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने वैश्विक विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में ऊर्जा सुरक्षा, पहुंच और सामर्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भारत की तीव्र प्रगति को पिछले एक दशक में बिजली क्षमता में 90 प्रतिशत की वृद्धि, 2025 में 475 गीगावाट और 2032 तक 900 गीगावाट का लक्ष्य रखना, सौर और पवन ऊर्जा का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक बनना जैसे बिंदुओं के साथ दर्शाया।

भारत राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, साथ ही 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण मील का पत्थर हासिल कर रहा है, जिससे जैव ईंधन अपनाने और उत्सर्जन में कमी को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश स्मार्ट ग्रिड, एडवांस मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर सहित विस्तारित ट्रांसमिशन नेटवर्क में निवेश कर रहा है।भारत ने ग्रीन हाइड्रोजन और परमाणु ऊर्जा के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जिसमें 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु क्षमता का लक्ष्य शामिल है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जैव ईंधन क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने में ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने एनर्जी कंजर्वेशन सस्टेनेबल बिल्डिंग्स कोड, छत पर सौर पहल और कुशल उपकरण मानकों जैसे इनोवेटिव कार्यक्रमों के माध्यम से ऊर्जा दक्षता के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

उन्होंने ग्लोबल एनर्जी मिक्स में जीवाश्म ईंधन की विशेष रूप से विकासशील देशों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ब्रिक्स देशों को भारत में 2026 में होने वाले अगले ब्रिक्स ऊर्जा सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD