Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

 

कनिका मान ने किया खुलासा, आखिर क्यों पंजाबी इंडस्ट्री में कर रही कमबैक?

Pollywood, Punjabi Movie News, Pollywood News, Punjabi Movies 2025, Jombieland Punjabi Movie 2025, Jombieland, Jombieland Movie, Jombieland Release Date, Binnu Dhillon, Angira Dhar, G Khan, Guri, Dhanveer Singh, Thaparr
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 12:40 IST

मशहूर एक्ट्रेस कनिका मान अपनी नई फिल्म 'जॉम्बीलैंड' के साथ पंजाबी इंडस्ट्री में धमाकेदार वापसी करने वाली हैं। उनकी नई फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। कनिका ने आईएएनएस से अपनी फिल्म 'जॉम्बीलैंड' के बारे में खुलकर बात की और बताया कि यह फिल्म एक जॉम्बी के प्रलय पर आधारित है। 

इस फिल्म में कॉमेडी, हॉरर, एक्शन और रोमांस का तड़का है। कनिका ने कहा, ''यह फिल्म जॉम्बी की दुनिया पर बनी एक मजेदार कहानी है जिसमें कॉमेडी, हॉरर, एक्शन और रोमांस, सब कुछ है। इसमें अजीब लेकिन दिलचस्प किरदार हैं। दर्शकों की अपनी-अपनी पसंद होती है। 

किसी को डरावनी फिल्में पसंद हैं, तो किसी को कॉमेडी वाली फिल्में अच्छी लगती हैं, या फिर किसी को प्यार भरी लव स्टोरी वाली फिल्में भाती हैं। इस फिल्म में हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ है। अलग-अलग तरह की चीजें इसमें देखने को मिलेंगी। 

इसे देखना मजेदार रहेगा।'' अपने किरदार के बारे में बताते हुए उन्होंने आईएएनएस से कहा, ''इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा। भले ही मुझे जॉम्बी वाला कोई खास किरदार नहीं करना पड़ा। इसमें मेरा किरदार 'कोको' नाम की लड़की का है। 

मैंने पूरी कोशिश की है कि डायरेक्टर की सोच के मुताबिक इस किरदार को निभाऊं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट और टीम की मेहनत ने मुझे इस प्रोजेक्ट की ओर खींचा। यह मेरी पहली पंजाबी फिल्म है, जिसमें मैं लीड रोल में हूं। अच्छी कहानी के साथ पंजाबी इंडस्ट्री में लौटकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। 

मुझे सच में उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म उतनी ही पसंद आएगी, जितना मजा हमें इसे बनाने में आया।'' इस फिल्म में बिन्नू ढिल्लों, अंगीरा धर, धनवीर सिंह और जस्सी ढिल्लों भी अहम किरदार में नजर आएंगे। 'जॉम्बीलैंड' को भारत की पहली पंजाबी जॉम्बी कॉमेडी फिल्म के रूप में देखा जा रहा है। 

इस फिल्म की कहानी और निर्देशन की जिम्मेदारी थापर ने उठाई है। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी, जिसमें पंजाबी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं। 'जॉम्बीलैंड' 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Pollywood , Punjabi Movie News , Pollywood News , Punjabi Movies 2025 , Jombieland Punjabi Movie 2025 , Jombieland , Jombieland Movie , Jombieland Release Date , Binnu Dhillon , Angira Dhar , G Khan , Guri , Dhanveer Singh , Thaparr

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD