Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विविध योजनाओं और उपक्रमों के लिए महाराष्ट्र को केंद्र का पूर्ण सहयोग : शिवराज सिंह चौहान

मौसम के अनुकूल फसल की किस्में विकसित करें : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra Chief Minister, Devendra Fadnavis
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 18 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 13:30 IST

उन्नत बीज, जैविक खाद, मौसम अनुकूल पद्धतियां, आधुनिक तकनीक, स्मार्ट सिंचाई और बाजार से जुड़ाव का उचित समन्वय किसानों को बनाए रखने की आवश्यकता है। यह बात केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नागपुर में, महाराष्ट्र में संचालित कृषि एवं ग्रामीण विकास संबंधी योजनाओं की समीक्षा बैठक में कही। 

अमरावती रोड स्थित राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमी उपयोजन - एनबीएसएस एलयूपी के  सभागार में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कृषि विभाग को देश के विभिन्न हिस्सों में वहां के मौसम के अनुकूल फसल की किस्में विकसित करने के निर्देश केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए। 

साथ ही, प्रत्येक किसान को फार्मर आईडी उपलब्ध कराने के लिए विशेष उपाय योजना करने और आगामी समय में आईडी के बिना कृषि योजना का लाभ न देने के निर्देश भी उन्होंने इस अवसर पर दिए। आने वाले समय में भी विभिन्न योजनाओं और उपक्रमों के लिए महाराष्ट्र को केंद्र का पूर्ण सहयोग मिलेगा, यह बात भी केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कही। 

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि मौसम परिवर्तन के अनुसार तथा वर्षा के अनुसार फसलों की, विशेषकर राज्य में कपास की किस्में अधिकाधिक विकसित करने की आवश्यकता है। कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी अधिक उत्पादन देने वाली किस्में विकसित करने की आवश्यकता है।

राज्य का 'बेस्ट क्रॉपिंग मॉडल' विकसित करने के निर्देश भी इस अवसर पर मंत्री श्री चौहान ने दिए। इस अवसर पर राज्य के कृषि मंत्री श्री माणिकराव कोकाटे, ग्राम विकास मंत्री श्री जयकुमार गोरे, वित्त राज्य मंत्री एड. आशिष जयसवाल, कृषि विभाग के प्रधान विकास रस्तोगी, ग्राम विकास विभाग के प्रधान सचिव एकनाथ डवले सहित संबंधित विभागों के केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

महाराष्ट्र के मौसम, वर्षा, कृषि क्षेत्र की चुनौतियां, खरीफ सीजन 2025, खाद और बीजों की उपलब्धता, विकसित कृषि संकल्प अभियान, एग्रीस्टैक अभियान, अगले वर्ष की योजना आदि की जानकारी प्रस्तुति के माध्यम से कृषि विभाग के प्रधान सचिव विकास रस्तोगी ने दी।

राज्य के कृषि तथा ग्राम विकास विभाग में चल रहे विभिन्न नवाचारी उपक्रमों की केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बैठक के दौरान सराहना की। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, सैंड बैंक इन उपक्रमों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना की।

प्रस्तुति के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों के किसानों द्वारा किए गए नवाचारी उपक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर संभाजीनगर जिले के टापरगांव के किसान रावसाहेब मोहिते, बीड जिले के रूई (धानोरा) के रेशम की खेती करने वाले किसान एकनाथ टालेकर, यवतमाल जिले के जवला की ऑर्चिड की खेती करने वाली किसान वंदना राठौड़ की सफलता की कहानियां देशभर में विभिन्न माध्यमों से पहुंचाने का आह्वान उन्होंने इस अवसर पर किया।

केंद्र प्रायोजित ग्राम विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री  श्री देवेंद्र फडणवीस ने की। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वयं सहायता समूहों के अंतर्गत चल रहे उपक्रमों की जानकारी इस अवसर पर ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव एकनाथ डवले ने दी। 

मनरेगा की समीक्षा भी इस अवसर पर की गई। इसमें मनरेगा के लक्ष्य की पूर्ति के लिए केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने सराहना की। मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के माध्यम से मिलने वाले 1500 रुपये का महिलाओं को सहारा मिला है। महिलाओं ने इस राशि से विभिन्न व्यवसाय शुरू किए हैं। 

महिलाओं को आवश्यक खर्च पूरा करने में भी इस पैसे की मदद हो रही है। इसके साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी यह योजना चलाई जा रही है। आने वाले समय में एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का राज्य का लक्ष्य है, यह जानकारी मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने बैठक के दौरान दी।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra Chief Minister , Devendra Fadnavis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD