Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली के द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में 'ब्रेन हेल्थ क्लीनिक' का उद्घाटन

Pankaj Kumar Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 11:24 IST

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शनिवार को द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में 'ब्रेन हेल्थ क्लीनिक' का उद्घाटन किया। यह क्लीनिक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित है, जिसमें विशेष रूप से एंग्जाइटी (चिंता) जैसी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। डॉ. पंकज सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में हर वर्ग, चाहे युवा हों, बुजुर्ग हों या बच्चे, सभी तरह-तरह के प्रेशर से जूझ रहे हैं। 

पढ़ाई का दबाव, नौकरी का तनाव, व्यापार की चिंता, इन सबका सीधा असर लोगों के दिमाग पर पड़ता है। चिंता और तनाव की समस्या अब आम हो गई है और इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह ब्रेन हेल्थ क्लीनिक लोगों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देगा जहां वे बिना किसी संकोच के मानसिक और साइकोलॉजिकल समस्याओं को साझा कर सकेंगे। 

इस दौरान उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में दिल्ली के हर जिले में ऐसे क्लीनिक खोले जाएंगे, ताकि हर नागरिक को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित सुविधा मिल सके।जनता से अपील करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर किसी को भी मानसिक या साइकोलॉजिकल परेशानी हो रही है, तो वह इंदिरा गांधी अस्पताल जरूर आएं और डॉक्टरों से खुलकर मिलें। यहां उन्हें बिना किसी झिझक के सलाह और उपचार मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज इंदिरा गांधी अस्पताल में 'ब्रेन हेल्थ क्लिनिक' का उद्घाटन किया गया। इस विभाग का उद्देश्य मानसिक और न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समय पर निदान और उपचार प्रदान करना है। यह पहल न केवल तकनीकी रूप से उन्नत है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति हमारी जागरूकता और प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।

 

Tags: Pankaj Kumar Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD