Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हर्ष मल्होत्रा ने 210 किमी लंबे दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया

एनएचएआई अधिकारियों को तय समय सीमा में परियोजना पूरी करने और तेजी लाने के निर्देश दिए

Harsh Malhotra, Bharatiya Janata Party, BJP, National Highways Authority of India, NHAI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 11:18 IST

सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री, श्री हर्ष मल्होत्रा ने आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे के पूरे 210 किलोमीटर के हिस्से का निरीक्षण किया।

श्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की प्रगति पर संतोष जताया और कहा कि यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में भीड़भाड़ को कम करने और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और अन्य कनेक्टिंग राजमार्गों पर भार को कम करने में सहायक होगा। 

मंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों द्वारा बताई गई विभिन्न दिक्कतों का संज्ञान लिया और उन्हें परियोजना को निर्धारित समय सीमा में तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया ताकि इसे निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक आम जनता के लिए खोला जा सके।

एनएचएआई अधिकारियों ने मंत्री को जानकारी दी कि परियोजना के शेष हिस्सों को 2-3 महीनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली से शुरू होने वाला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बागपत, बरौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से होकर गुजरेगा और देहरादून में खत्म  होगा।

लगभग 12000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित हो रहा यह एक्सप्रेसवे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की निर्धारित गति के साथ दिल्ली से देहरादून की यात्रा के समय को वर्तमान के 6.5 घंटे से घटाकर 2.5 घंटे कर देगा। इस एक्सप्रेसवे से हरिद्वार के लिए एक अलग मार्ग भी निकलेगा और यह चार धाम राजमार्ग से भी जुड़ेगा, जिससे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हिल स्टेशनों और तीर्थ स्थलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ, मोदी सरकार ने इस एक्सप्रेसवे के विकास के दौरान राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर भी विकसित किया है।

 

Tags: Harsh Malhotra , Bharatiya Janata Party , BJP , National Highways Authority of India , NHAI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD