Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुवाहाटी में 55,000 पीएमएवाई-जी घरों के वर्चुअल गृहप्रवेश समारोह में भाग लिया

केंद्रीय मंत्री ने असम के लिए पीएमएवाई-जी के अंतर्गत 3.76 लाख और मकानों को मंजूरी दी

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin, PMAYG, Himanta Biswa Sarma, Dr Himanta Biswa Sarma, Chief Minister Of Assam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 17 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 11:17 IST

असम के ग्रामीण विकास में मील के पत्थर के रूप में प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 55,000 घरों के वर्चुअल गृहप्रवेश समारोह में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुवाहाटी में भाग लिया। इस अवसर पर श्री चौहान ने चालू वित्त वर्ष के लिए पीएमएवाई-जी के तहत 3.76 लाख और घरों को मंजूरी देने की घोषणा की।

सभा को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बेहतर करने और हाशिए पर पड़े तथा वंचित समुदायों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 20 लाख घरों का निर्माण पूरा करने के लिए असम की उल्लेखनीय उपलब्धि की प्रशंसा की। कार्यक्रम के तहत पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को, जिन्होंने अपने नए घरों का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और उनमें चले गए हैं, मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए श्री चौहान ने पीएमएवाई-जी के तहत महिला राजमिस्त्री पहल-लखीमी मिस्त्री का भी शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए आवश्यक राजमिस्त्री कौशल से लैस करना है। शुभारंभ के उपलक्ष्य में, पांच महिलाओं को सुरक्षा किट वितरित की गईं, जिन्हें लखीमी मिस्त्री पहल के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री चौहान ने ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत असम भर में 21 ज्ञान केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इन केंद्रों की स्थापना ग्रामीण कृषि अवसंरचना को मजबूत करने और संसाधनों और सूचनाओं तक समय पर पहुंच के साथ किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है।श्री चौहान ने असम सरकार के प्रयासों की सराहना की और ग्रामीण आवास एवं विकास पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने में मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व के लिए डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को बधाई दी।

इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और कृषि और ग्रामीण आजीविका में सतत विकास के माध्यम से किसानों, महिलाओं और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने के लिए असम की प्रतिबद्धता दोहराई । इस अवसर पर असम के कृषि मंत्री श्री अतुल बोरा और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रणजीत कुमार दास भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin , PMAYG , Himanta Biswa Sarma , Dr Himanta Biswa Sarma , Chief Minister Of Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD