Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

असम में 55,000 पीएमएवाई-जी घरों का उद्घाटन

शिवराज सिंह चौहान ने 3.76 लाख और की घोषणा की और महिला राजमिस्त्री पहल का शुभारंभ किया

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin, PMAYG, Himanta Biswa Sarma, Dr Himanta Biswa Sarma, Chief Minister Of Assam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 17 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 11:05 IST

असम के ग्रामीण विकास में मील के पत्थर के रूप में प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 55,000 घरों के वर्चुअल गृहप्रवेश समारोह में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुवाहाटी में भाग लिया। 

इस अवसर पर श्री चौहान ने चालू वित्त वर्ष के लिए पीएमएवाई-जी के तहत 3.76 लाख और घरों को मंजूरी देने की घोषणा की। सभा को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बेहतर करने और हाशिए पर पड़े तथा वंचित समुदायों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। 

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 20 लाख घरों का निर्माण पूरा करने के लिए असम की उल्लेखनीय उपलब्धि की प्रशंसा की। कार्यक्रम के तहत पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को, जिन्होंने अपने नए घरों का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और उनमें चले गए हैं, मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए श्री चौहान ने पीएमएवाई-जी के तहत महिला राजमिस्त्री पहल-लखीमी मिस्त्री का भी शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए आवश्यक राजमिस्त्री कौशल से लैस करना है। 

शुभारंभ के उपलक्ष्य में, पांच महिलाओं को सुरक्षा किट वितरित की गईं, जिन्हें लखीमी मिस्त्री पहल के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री चौहान ने ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत असम भर में 21 ज्ञान केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया।

इन केंद्रों की स्थापना ग्रामीण कृषि अवसंरचना को मजबूत करने और संसाधनों और सूचनाओं तक समय पर पहुंच के साथ किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है। श्री चौहान ने असम सरकार के प्रयासों की सराहना की और ग्रामीण आवास एवं विकास पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने में मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व के लिए डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को बधाई दी।

इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और कृषि और ग्रामीण आजीविका में सतत विकास के माध्यम से किसानों, महिलाओं और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने के लिए असम की प्रतिबद्धता दोहराई । इस अवसर पर असम के कृषि मंत्री श्री अतुल बोरा और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रणजीत कुमार दास भी उपस्थित थे।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin , PMAYG , Himanta Biswa Sarma , Dr Himanta Biswa Sarma , Chief Minister Of Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD