Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय ने ‘राष्ट्र प्रथम’ अभियान के माध्यम से युवाओं में भरी देशभक्ति की भावना

सीयू पंजाब के शिक्षकों और छात्रों ने तिरंगा रैली तथा देशभक्ति गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 16 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 16:53 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय ने कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में ‘राष्ट्र प्रथम’ अभियान के तहत जोशपूर्ण तिरंगा रैली का आयोजन कर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन किया। इस रैली में गांव घुद्दा के स्कूली छात्र एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और ‘वंदे मातरम्’ तथा ‘भारत माता की जय’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाकर वातावरण को गर्व और उत्साह से भर दिया।

इस अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय में विभिन्न देशभक्ति गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें आमंत्रित व्याख्यान, नुक्कड़ नाटक, ‘देश के नाम संदेश’, निबंध लेखन और कविता प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गर्व, एकता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना जगाना था।कार्यक्रम की मुख्य विशेषता रक्षा विशेषज्ञ एवं रणनीतिक मामलों के जानकार कर्नल (सेवानिवृत्त) जयबंस सिंह द्वारा ‘भारत की रक्षा तैयारियों और बदलते सुरक्षा सिद्धांत’ पर दिया गया विशेष व्याख्यान था। 

उन्होंने भारत की रक्षा नीति में हो रहे परिवर्तन को रेखांकित करते हुए बताया कि भारत अब पारंपरिक रक्षात्मक नीति से सक्रिय सुरक्षा नीति की ओर बढ़ रहा है, जिसमें तकनीकी उन्नति, खुफिया आधारित अभियान और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कर्नल सिंह ने भारत की स्वतंत्रता के बाद की सैन्य उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए 1947, 1962, 1965, 1971 और 1999 के युद्धों में भारतीय सैनिकों की बहादुरी और 1998 में भारत के परमाणु शक्ति के रूप में उभरने की बात कही। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा सुधारों की भी प्रशंसा की, जिनमें आधुनिक हथियार प्रणालियों की खरीद, ‘मेक इन इंडिया’ के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा और सशस्त्र बलों को अधिक स्वायत्तता देना शामिल है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को आतंकवाद के विरुद्ध एक निर्णायक अभियान बताया और दृढ़ता का प्रतीक बताया। उन्होंने नागरिकों से एकजुट होकर देश की सुरक्षा में योगदान देने और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति के लिए उनका आभार व्यक्त किया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को धर्म, राष्ट्रीय सम्मान और आतंकवाद के खिलाफ एक निर्णायक संघर्ष की भावना से प्रेरित बताया।  उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना अपनाएं और व्यक्तिगत स्वार्थ तथा मतभेदों से ऊपर उठकर देशहित को सर्वोपरि रखें।

कार्यक्रम में रंग भरते हुए परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स विभाग के छात्रों ने ‘देश के नाम’ शीर्षक से एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और संघर्ष की भावना को दर्शाया गया। ‘देश के नाम संदेश’ कार्यक्रम में छात्र और कर्मचारी वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशभक्ति की भावना को पुनः स्थापित किया।

कार्यक्रम का स्वागत करते हुए प्रो. विपन पाल सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के संघर्ष के विरुद्ध भारत की की प्रतिक्रिया आक्रामकता नहीं बल्कि धर्म से प्रेरित होती है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ केवल एक सैन्य अभियान नहीं है, बल्कि शांति की अवहेलना के खिलाफ एक सभ्यतात्मक प्रतिक्रिया और भारत की शक्ति का पुनः प्रमाण है। अंत में कुलसचिव डॉ. विजय शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD