Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने आज बरेली में सफाई कर्मचारियों के सम्मान में 'नमस्ते योजना' पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता की

BL Verma, BJP, Bharatiya Janata Party,Bareilly, National Action Plan for Mechanized Sanitation Ecosystem, NAMASTE
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरेली , 16 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 12:23 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्य योजना (नमस्ते) पर केन्द्रित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन आज उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे सुरक्षित, सम्मानजनक एवं स्थायी आजीविका प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि समाज में सबसे अधिक मेहनत करने वाले लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का संकल्प है। उन्होंने इस जन-संवेदनशील कार्यक्रम में भाग लेने तथा इस सामाजिक परिवर्तन का हिस्सा बनने के लिए सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों की सराहना की।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार थीं:

● सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों (एसएसडब्लू) को पीपीई किट और आयुष्मान कार्ड का वितरण।

● लाभार्थियों को सिलाई मशीनों का वितरण।

अब तक बरेली और पीलीभीत में 446 सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों (एसएसडब्लू) का प्रोफाइल तैयार किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने प्रतीकात्मक तौर पर बरेली के एसएसडब्लू को 20 पीपीई किट और 15 आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इसके अलावा पीलीभीत के एसएसडब्लू को 18 आयुष्मान कार्ड और शाहजहांपुर के प्रशिक्षुओं को 10 सिलाई मशीनें भी वितरित की गईं।

 

Tags: BL Verma , BJP , Bharatiya Janata Party , Bareilly , National Action Plan for Mechanized Sanitation Ecosystem , NAMASTE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD