Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मनोहर लाल ने गोवा में विद्युत क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा की

सार्वभौमिक विद्युतीकरण एवं हानि में कमी लाने में राज्य के प्रयासों की सराहना की

Manohar Lal Khattar, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr Pramod Savant, Panaji, Goa, Shripad Yesso Naik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोवा , 12 May 2025

Last updated on: May 13, 2025, 11:25 IST

केन्द्रीय विद्युत तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज पणजी में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की।इस बैठक में विद्युत क्षेत्र के विकास, हानि कम करने संबंधी पहल तथा संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत हुई प्रगति पर ध्यान केन्द्रित किया गया।

विद्युत की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सार्वभौमिक विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल करने में गोवा सरकार एवं विद्युत विभाग के प्रभावी प्रयासों की सराहना करते हुए, श्री मनोहर लाल ने कहा, “गोवा ने एटीएंडसी हानि को 9.32 प्रतिशत तक कम करने की दिशा में अनुकरणीय प्रदर्शन किया है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। यह राज्य द्वारा अपनी विद्युत वितरण प्रणाली की दक्षता को बेहतर बनाने के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।"

केन्द्रीय मंत्री ने हानि को कम करने के उद्देश्य से आरडीएसएस के तहत बुनियादी ढांचे के कार्यों को कार्यान्वित करने की दिशा में राज्य की महत्वपूर्ण प्रगति की सराहना की। हालांकि, उन्होंने स्मार्ट मीटरिंग की गति को तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसमें डेटा एनालिटिक्स एवं एआई/एमएल उपकरणों के माध्यम से डिस्कॉम के साथ उपभोक्ताओं के जुड़ाव में क्रांतिकारी बदलाव लाने की अपार संभावनाएं हैं।

श्री मनोहर लाल ने कहा, “अब जबकि अनुबंध दिए जा चुके हैं, मुझे विश्वास है कि कार्यान्वयन में तेजी आएगी। सरकारी कार्यालयों, कॉलोनियों, वाणिज्यिक व औद्योगिक इकाइयों में तथा उच्च-लोड वाले उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने को प्राथमिकता देने से डिजिटलीकरण और सेवाओं की बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।”

परिचालन संबंधी दक्षता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, केन्द्रीय मंत्री ने राज्य को उपयोगिता संबंधी हानि को और कम करने तथा ग्रिड में अपेक्षाकृत अधिक नवीकरणीय ऊर्जा को समन्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इससे बिजली आपूर्ति की लागत कम करने और समग्र प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद मिलेगी।श्री मनोहर लाल ने छतों पर सौर ऊर्जा लगाने और नए बिजली कनेक्शन से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा उपभोक्ताओं के जीवन को आसान करने की दिशा में गोवा के नागरिक-केन्द्रित प्रयासों की भी सराहना की।

इस तथ्य को देखते हुए कि गोवा की लगभग 80 प्रतिशत बिजली राज्य के बाहर से खरीदी जाती है, केन्द्रीय मंत्री ने राज्य से स्थानीय स्तर पर विद्युत उत्पादन के लिए सभी संभावित रास्ते तलाशने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य को ऊर्जा सुरक्षा एवं स्थिरता के दीर्घकालिक उपाय के रूप में परमाणु ऊर्जा केन्द्र स्थापित करने की संभावना पर विचार करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।यह बैठक इस आश्वासन के साथ संपन्न हुई कि विद्युत मंत्रालय राज्य को उसके ऊर्जा संबंधी लक्ष्यों को हासिल करने में पूर्ण सहयोग देगा।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr Pramod Savant , Panaji , Goa , Shripad Yesso Naik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD