Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जे.टी.पी.एल. सिटी, खरड़ में वृक्षारोपण अभियान के तहत- ‘हरियावल पंजाब' पर्यावरण सरंक्षण गतिविधि की ओर एक सार्थक कदम’

Tree Plantation, Forest Plantation, Plantation forestry, Tree Planting, Tree Plantation Drive, Plants Sapling, Tree Plantation Drive 2025, Kharar, Kharar News, News of Kharar, Kharar Updates
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 10 May 2025

Last updated on: May 12, 2025, 11:52 IST

आज सुबह  सूर्योदय के समय पर 10 मई, 2025 रविवार को जे.टी.पी.एल. सिटी, खरड़, मोहाली में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि  के द्बारा एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ बनाकर भावी पीढ़ियों को एक बेहतर जीवन प्रदान करना रहा।

इस अभियान के दौरान 100 से अधिक विभिन्न प्रकार के पौधे, जिनमें कई औषधीय पौधे नीम , अर्जन, पहाड़ी शीशम का वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों , हरियावल पहरियो और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की टीम के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।

यह कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अमित कालिया और बृजमोहन जोशी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिनके साथ प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. अजय गांधी, डॉ.शिव कौशल, डॉ.जितेन्द्र नारायण, एवं टीम के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने भारत और पंजाब की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए, जो देशभक्ति और कृतज्ञता का अनोखा उदाहरण बना।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की टीम ने विशेष रूप से गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड मोहाली के श्री नितिन चौहान एवं इंजीनियर मनमोहन तेजपाल का आभार प्रकट किया, जिन्होंने इस अभियान हेतु पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई और हरित पंजाब मिशन में सक्रिय योगदान दिया।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे वृक्षारोपण कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा व्यक्त की। इस अभियान ने यह सिद्ध कर दिया कि जब समाज एकजुट होकर कार्य करता है, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावशाली परिणाम संभव हैं।

 

Tags: Tree Plantation , Forest Plantation , Plantation forestry , Tree Planting , Tree Plantation Drive , Plants Sapling , Tree Plantation Drive 2025 , Kharar , Kharar News , News of Kharar , Kharar Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD