Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पाक समर्थित आतंकवाद की कमर तोड़ने में कामयाब रहा 'ऑपरेशन सिंदूर', कई हाई प्रोफाइल आतंकी हुए ढेर

 Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Pakistan, Attaullah Tarar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 May 2025

Last updated on: May 11, 2025, 18:06 IST

भारतीय सेना ने अपनी शौर्य और संकल्प की मिसाल पेश करते हुए हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया, जिसमें पाकिस्तान में छिपे कई हाई-प्रोफाइल आतंकवादियों को मार गिराया गया। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को स्पष्ट किया।

भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की रात को 'ऑपरेशन सिंदूर' अभियान की शुरुआत करते हुए पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें 10 से ज्यादा प्रमुख आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से बौखलाहट में लगातार भारत पर हमले किए और इसके जवाब में भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर जारी रहा। नए अनुमानों के मुताबिक, पहलगाम हत्याकांड का बदला लेने के लिए भारत द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 130-140 आतंकवादी मारे गए।

इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के बड़े सरगनाओं को निशाना बनाया गया। मारे गए बड़े आतंकियों में आईसी-814 का अपहरणकर्ता यूसुफ अजहर, लश्कर के मुरीदके मुख्यालय का प्रमुख अबू जुंदाल उर्फ मुदस्सर, 2016 के नगरोटा हमले के साजिशकर्ता का बेटा जैसे कुख्यात आतंकी शामिल हैं। इन जिहादी कमांडरों की मौत पाकिस्तान के सैन्य-आतंकवादी गठजोड़ के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई।

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी अबू जुंदाल भारत के खिलाफ कई साजिशों में शामिल था। इसके अंतिम संस्कार में एक सरकारी स्कूल में प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें लश्कर का एक जनरल और एक आईजी शामिल हुए। हाफिज मुहम्मद जमी भी जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध था और मौलाना मसूद अजहर का साला था। मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी उर्फ मोहम्मद सलीम उर्फ घोसी साहब भी मौलाना मसूद अजहर का साला था और 1998 के आईसी-814 विमान अपहरण मामले में वांछित था।

खालिद उर्फ अबू आकाशा लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। यह आतंकी जम्मू-कश्मीर में कई हमलों और अफगानिस्तान से हथियार तस्करी में शामिल था। इसका अंतिम संस्कार फैसलाबाद में हुआ, जिसमें वरिष्ठ पाकिस्तानी सेना अधिकारियों और फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर ने शिरकत की। मोहम्मद हसन खान जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध था और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जैश का ऑपरेशनल कमांडर था। इसने जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों की साजिश रची थी।

इस तरह से ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पहलगाम हमले का बदला लिया, बल्कि आतंकवाद के उन ठिकानों को भी नष्ट किया, जो लंबे समय से भारत के खिलाफ साजिश रच रहे थे। इस कार्रवाई में मुरिदके और बहावलपुर जैसे आतंकी ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जो दशकों से आतंकवाद का अड्डा बने हुए थे।मुरिदके और बहावलपुर में आतंकवादी ठिकानों का पूरी तरह तबाह होना ऑपरेशन सिंदूर के सबसे बड़े परिणाम में शामिल है। 

ये इलाके दशकों से आतंकवादियों के पनाहगाह थे। यहां जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र मरकज सुभान अल्लाह था। यहां से 2019 के पुलवामा हमले सहित कई बड़े आतंकी हमलों की साजिश रची गई थी। इस केंद्र में 600 से अधिक आतंकी प्रशिक्षण ले रहे थे। मौलाना मसूद अजहर ने यहीं पर भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया था, जिसमें उसने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था। भारतीय सेना का इस केंद्र को पूरी तरह नष्ट करना आतंकवाद को बड़ा झटका है।

'ऑपरेशन सिंदूर' भारत की आतंकवाद के खिलाफ मजबूत नीति का प्रतीक है। इससे पहले 2019 में बालाकोट हवाई हमले में भारत ने आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविरों को नष्ट किया था। अब ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क को गहरा आघात पहुंचाया और यह संदेश दिया कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।

 

Tags: Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Pakistan , Attaullah Tarar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD