Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हरियाणा में आपातकालीन तैयारियों को लेकर राज्य नागरिक सलाहकार समिति की बैठक

मुख्य सचिव ने दिए विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

Anurag Rastogi, Chief Secretary Haryana, Haryana, Dr Sumita Misra, Haryana Admin, Haryana, Financial Commissioner of Revenue and Disaster Management Department
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 May 2025

Last updated on: May 10, 2025, 15:41 IST

आपातकाल, खास तौर पर हमले या आपदा के दौरान जान- माल की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं के लिए नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत और समन्वित बनाने के उद्देश्य से, राज्य नागरिक सलाहकार एवं कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक आज यहां मुख्य सचिव और समिति के अध्यक्ष श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए कि वे इस समय छुट्टी पर गए अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत वापस बुलाएं। 

साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए अग्रिम और आकस्मिक योजनाएं भी तैयार रखें। उन्होंने कहा कि विभाग कम समय में आवश्यक उपाय लागू करने के लिए खुद को तैयार रखें। आपात स्थितियों के दौरान समन्वय बढ़ाने के लिए उप-सचिव (सचिवालय स्थापना) की देखरेख में राज्य सचिवालय में एक युद्ध आपातकालीन शाखा स्थापित की जाएगी।

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, जो समिति की उपाध्यक्ष भी हैं, ने सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं के दृष्टिगत सख्त प्रवर्तन उपायों की आवश्यकता जताई। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल और निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी सामग्री की प्रभावी रूप से निगरानी की जानी चाहिए और गलत सूचना फैलाने वाले सभी खातों को ट्रैक और बंद किया जाना चाहिए।

बैठक के दौरान बताया गया कि प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है और स्टॉकिस्टों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केंद्र और राज्य सरकार के पोर्टलों पर वास्तविक समय के आधार पर अपनी सूची अपलोड करें। डॉ. मिश्रा ने सभी प्रशासनिक सचिवों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि  उनके विभाग आपातकालीन प्रतिक्रिया से जुड़ी तमाम आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार हों। 

उन्होंने निर्देश दिए कि हर विभाग उप-सचिव या समकक्ष स्तर का एक ड्यूटी अधिकारी नामित करे। यह अधिकारी विभाग की प्रतिक्रिया के समन्वय तथा राज्य और केंद्र सरकारों से सभी तरह के संचार के लिए जिम्मेदार होगा। विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने नामित अधिकारियों का संपर्क विवरण आज शाम तक मुख्य सचिव कार्यालय में जमा करवाएं।

बैठक में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, सिंचाई और जल संसाधन, ऊर्जा, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें), खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले तथा उच्च शिक्षा विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों ने भाग लिया। उद्योग और स्कूल शिक्षा विभागों के प्रधान सचिव के अलावा विकास और पंचायत, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, शहरी स्थानीय निकाय तथा सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के आयुक्त और सचिव भी बैठक में मौजूद थे।

पुलिस महानिदेशक, एडीजीपी सीआईडी, महानिदेशक, अग्निशमन सेवाएं और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कमांडेंट सहित वरिष्ठ सुरक्षा और आपातकालीन अधिकारी भी शामिल हुए। नागरिक संसाधन सूचना विभाग, सिविल मिलिट्री लाइजन कॉन्फ्रेंस (पश्चिमी कमान, चंडीमंदिर), राजकीय रेलवे पुलिस (अंबाला), होमगार्ड के कमांडेंट जनरल और निदेशक, सिविल डिफेंस, हरियाणा के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana , Dr Sumita Misra , Haryana Admin , Haryana , Financial Commissioner of Revenue and Disaster Management Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD