Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सफाई कर्मचारियों को नमस्ते योजना स्वच्छता किट और आयुष्मान कार्ड वितरित किए

नमस्ते योजना सफाई कर्मचारियों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करती है तथा उन्हें सशक्त बनाती है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

Dr Virendra Kumar, Dr Virendra Kumar Khatik, BJP, Bharatiya Janata Party, National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem, NAMASTE, Chhatrapati Sambhajinagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) , 08 May 2025

Last updated on: May 09, 2025, 13:08 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज छत्रपति संभाजीनगर में राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र (नमस्ते) योजना के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता किट और आयुष्मान कार्ड वितरित किए। 

छत्रपति संभाजीनगर में नमस्ते योजना के तहत 110 सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मियों (एसएसडब्लू) का संक्षिप्त विवरण तैयार किया गया है। उनमें से कई कर्मियो को पीपीई किट और आयुष्मान कार्ड बांटे  गए। स्वच्छता उद्यमी योजना (एसयूवाई) के अंतर्गत मशीनीकृत सफाई वाहनों की खरीद के लिए सब्सिडी वाले कम दर वाले ऋण के लिए स्वीकृति पत्र भी लाभार्थियों को दिए गए। 

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वाराई आरएसयू की स्थापना के लिए सुरक्षा उपकरण  छत्रपति संभाजीनगर के अतिरिक्त आयुक्त श्री रणजीत पाटिल को सौंपे गए। इस अवसर पर  डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के विषय में जानकारी दी जिसका उद्देश्य सफाई कर्मियों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। 

यह भी बताया गया कि अब तक इस योजना के अंतर्गत 68,547 सीवर सेप्टिक टैंक कर्मियों के कार्य  का विवरण तैयार किया गया है तथा 45,871 सीवर सेप्टिक टैंक कर्मियों को पीपीई किट प्रदान की गई है और उनमें से 28,447 को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए हैं।

इस कार्यक्रम में वंचितों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को फिर से दर्शाया गया। हाशिए पर रहे लोगों को प्राथमिकता देना सरकार के विकसित भारत के व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाता है जहां हर व्यक्ति को भारत की विकास यात्रा में योगदान देने और उससे लाभ उठाने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर फुलंबरी की विधायक श्रीमती अनुराधाताई चव्हाण, महाराष्ट्र सरकार के यांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता श्री अनिल तनपुरे, महाराष्ट्र सरकार के कनिष्ठ अभियंता श्री प्रेषित वाघमारे, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री प्रभात कुमार सिंह और महात्मा फुले पिछड़ा वर्ग विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री राकेश बेद भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Virendra Kumar , Dr Virendra Kumar Khatik , BJP , Bharatiya Janata Party , National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem , NAMASTE , Chhatrapati Sambhajinagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD