Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2025, Indian Premier League 2025, Chennai Super Kings, CSK, Kolkata Knight Riders, KKR
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 07 May 2025

Last updated on: May 08, 2025, 13:06 IST

आईपीएल 2025 का 57वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच को सीएसके ने दो गेंद शेष रहते दो विकेट से जीत लिया। 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत बहुत ही खराब रही। टीम ने पहला विकेट आयुष म्हात्रे के रूप में खोया, जो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, 25 रन के टीम स्कोर पर सीएसके को दूसरा झटका लगा। 

सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर उर्विल पटेल ने ताबड़तोड़ 31 (11) रन बनाए। चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः रविचंद्रन अश्विन (8) और रविंद्र जडेजा (19) भी जल्द ही पवेलियन लौट गए।वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों पर 52 रनों की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। शिवम दुबे ने 40 गेंदों पर 45 रन बनाए। अंत में एमएस धोनी ने 18 गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाए और टीम को दो गेंद शेष रहते जीत दिलाई।

केकेआर की तरफ से वैभव अरोड़ा ने सर्वाधिक तीन सफलताएं हासिल कीं। उनके अलावा हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए और मोइन अली ने एक बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया।इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी उतरी केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 11 और सुनील नारायण ने 26 रन बनाए। 

टीम ने अपना पहला विकेट गुरबाज के रूप में 1.3 ओवर में खोया। तीसरे नंबर पर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 33 गेंदों पर 48 रन बनाए। इसके बाद अंगकृष्ट रघुवंशी (1) सस्ते में पवेलियन लौटे। मनीष पांडेय ने नाबाद 36 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने टीम स्कोर में 38 रनों का योगदान दिया। रिंकू सिंह ने छह और रमनदीप सिंह ने नाबाद चार रन बनाए। इस तरह केकेआर निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 176 रन बना सकी।सीएसके की तरफ से नूर अहमद ने सर्वाधिक चार सफलताएं हासिल कीं। उनके अलावा रविंद्र जडेजा और अंशुल कंबुज को एक-एक विकेट मिला।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2025 , Indian Premier League 2025 , Chennai Super Kings , CSK , Kolkata Knight Riders , KKR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD