Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

'सिद्धार्थ शुक्ला खाने के बड़े शौकीन थे', एक्टर के बारे में बात करते हुए इमोशनल हुईं जैस्मिन भसीन

Jasmin Bhasin, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 May 2025

Last updated on: May 08, 2025, 12:55 IST

टीवी की टॉप एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन लाखों दिलों पर राज करती हैं। वह 'बिग बॉस 14' में भी नजर आई थीं। उन्होंने टीवी शो 'दिल से दिल तक' के जरिए घर-घर पहचान बनाई। इस शो में उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काम किया था। टेलीविजन होस्ट सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए जैस्मिन ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिताए गए पलों के बारे में बताया। 

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में, जैस्मिन भसीन ने खुलासा किया कि उनके लिए सिद्धार्थ शुक्ला की मौत बेहद चौंकाने वाली थी। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मेरी बहुत सारी यादें हैं। हमने 'दिल से दिल तक' के सेट पर खूब मस्ती की है। वह खाने के बड़े शौकीन थे। वह जिंदगी को खुलकर जीते थे। उन्होंने कई मुश्किल सीन में मेरी मदद की है और मोटिवेट किया है। वह हमेशा मेरे लिए खड़े रहते थे।''

इस दौरान जैस्मिन काफी भावुक हो गईं और रोने लगीं। जैस्मिन ने सिद्धार्थ के साथ ज्यादा समय नहीं बिताने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "सब लोग बोलते हैं कि वक्त का कुछ पता नहीं होता... हम सिर्फ बोलते हैं, लेकिन मानते नहीं हैं। यह सच है, सिद्धार्थ के मामले में पता ही नहीं चला और अचानक ऐसी खबर सुनने को मिली। उनके निधन पर चर्चा करना वास्तव में परेशान कर देता है। यही वजह है कि मैं इससे बचती रहती हूं।''

उन्होंने कहा, ''जो अच्छे लोग होते हैं, उन्हें भगवान जल्दी बुला लेता है। 'बिग बॉस' के बाद हमारे पास बहुत सी बातें थीं, जिनके बारे में हम बात करना चाहते थे। हम एक-दूसरे से कहते थे- 'हां मिलते हैं, हां मिलते हैं' लेकिन मिलने के लिए समय निकाला ही नहीं और एक दिन वह अचानक इस दुनिया को छोड़ गए।"बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर 2021 को हार्ट अटैक के चलते हुआ था। सिद्धार्थ की अचानक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। 

साल 2017 में 'दिल से दिल तक' कलर्स टीवी पर प्रसारित होता था। इस शो की कहानी सलमान खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा की फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' जैसी ही थी। इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला ने पार्थ का किरदार निभाया था। वहीं रश्मि देसाई ने शरवरी का रोल निभाया। इनके अलावा, तानी के रोल में जैस्मीन भसीन नजर आईं, जो कपल के लिए सेरोगेट मदर बनती हैं। स्टोरी आगे चलकर एक लव ट्रायंगल में बदल जाती है।

 

Tags: Jasmin Bhasin , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD