Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फसली विविधता की ओर कदम: खरीफ-मक्का की खेती को बढ़ावा देने के लिए 200 किसान मित्र नियुक्त किए जाएंगे

इस वर्ष 3 लाख एकड़ रकबे को मक्का की खेती के तहत लाने का लक्ष्य: गुरमीत सिंह खुड्डियां

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Gurlal Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 May 2025

Last updated on: May 07, 2025, 18:59 IST

राज्य में फसली विविधता को और बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किसानों को धान की जगह खरीफ की मक्का की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 200 किसान मित्र नियुक्त किए जाएंगे। यह घोषणा करते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस सीजन में तीन लाख एकड़ रकबे को मक्का की खेती के तहत लाने का लक्ष्य है।

स. खुड्डियां ने विभाग के प्रबंधकीय सचिव डॉ. बसंत गर्ग के साथ यहां किसान भवन में बुलाई बैठक के दौरान खरीफ की फसलों की बुआई संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य में एक विशाल जागरूकता अभियान शुरू करें ताकि किसानों को खरीफ की मक्का के तहत अधिक से अधिक रकबा लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। 

इसके लिए गुरदासपुर, पठानकोट, संगरूर, कपूरथला, पटियाला, जालंधर और बठिंडा जिलों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मुख्य कृषि अधिकारियों को किसानों के बीच धान की सीधी बुआई (डी.एस.आर.) तकनीक को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए ताकि भूजल को बचाया जा सके। 

उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले कृषि संबंधी उत्पादों तक किसानों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता-नियंत्रण उपायों को तेज करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया ताकि फसल की पैदावार बढ़ सके। प्रबंधकीय सचिव डॉ. बसंत गर्ग ने कृषि मंत्री को बताया कि विभाग ने गुणवत्ता नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जिसका उद्देश्य चालू वित्तीय वर्ष के दौरान कीटनाशक के 4,550 नमूने, बीज के 6,100 नमूने और खाद के 5,200 नमूने एकत्र करना है।

यह सक्रिय दृष्टिकोण मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की किसानों के लिए प्रामाणिक और मानक कृषि उत्पाद सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को उजागर करता है। बैठक में कृषि विभाग के निदेशक जसवंत सिंह और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Gurlal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD