Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हरियाणा में आज सायं 4.00 बजे होगी मॉक ड्रिल

सायं 7.50 बजे से 8.00 बजे तक बंद रहेंगी सभी लाइटें

Anurag Rastogi, Chief Secretary Haryana, Haryana, Dr Sumita Misra, Haryana Admin, Haryana, Financial Commissioner of Revenue and Disaster Management Department
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 May 2025

Last updated on: May 07, 2025, 16:08 IST

हरियाणा के सभी 22 जिलों में आज सायं 4.00 बजे से मॉक ड्रिल की जाएगी। इसके दृष्टिगत, आमजन से अनुरोध किया गया है कि वे सायं 7.50 बजे से 8.00 बजे तक अपने घरों की सभी लाइटें बंद कर दें। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के तहत होने वाली मॉक ड्रिल की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक के दौरान, श्री रस्तोगी ने मॉक ड्रिल के संचालन सम्बन्धी पहलुओं के बारे में सभी उपायुक्तों और पुलिस अधिकारियों को व्यापक निर्देश जारी किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अभ्यास प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर शुरू होगा। 

उपायुक्तों को इस समन्वित प्रतिक्रिया के भाग के तौर पर अपनी नागरिक सुरक्षा प्रणालियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। मॉक ड्रिल में होमगार्ड, सिविल डिफेंस वालंटियर, पुलिस, एनसीसी अधिकारी और आपदा मित्र शामिल होंगे। मुख्य सचिव ने दोहराया कि इस अभ्यास का उद्देश्य तैयारी और एहतियात बरतना है, न कि घबराहट बढ़ाना। 

उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जनता को यह बताएं कि यह केवल एक तैयारी को लेकर की जा रही कवायद है। लोगों को आश्वस्त करें कि चिंता का कोई कारण नहीं है। मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को ये भी निर्देश दिए कि वे लोगों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करें कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट तुरंत पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को करें। 

उन्होंने कहा ड्रिल के दौरान ‘क्या करें और क्या न करें’ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी के प्रसार में मदद करने के लिए सामुदायिक नेताओं और प्रमुख स्थानीय हस्तियों को भी शामिल किया जाना चाहिए। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि वैसे तो सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल हरियाणा के 11 जिलों के लिए अनिवार्य थी, लेकिन तैयारियों को मजबूत करने के लिए, प्रदेश के सभी जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी, जो सायरन बजने के साथ शाम 4 बजे शुरू होगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत जिला और राज्य, दोनों स्तरों पर घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। 28 जनवरी, 2025 को अधिसूचित इस पहल का उद्देश्य प्रतिक्रिया तंत्र को सुव्यवस्थित करना, आपातकालीन स्थितियों के दौरान भ्रम को कम करना और तदर्थ उपायों पर निर्भरता को कम करना है। 

आईआरएस संरचना के भाग के तौर पर, मुख्य सचिव जिम्मेदार अधिकारी (आरओ) के रूप में काम करेंगे जबकि वित्त आयुक्त राजस्व (एफसीआर) और अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व को इनसीडेंट कमांडर (आईसी) के रूप में नामित किया जाएगा। प्रभावी संचार और समन्वय सुनिश्चित करने के लिए जिला घटना समन्वयक (डीआईसी), नोडल अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी, संपर्क अधिकारी तथा सूचना और मीडिया अधिकारी सहित राज्य स्तर पर प्रमुख भूमिकाएं भी तय की गई हैं।

उन्होंने उपायुक्तों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी अग्निशमन सेवाएं और ट्रॉमा सेंटर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार करना तथा विकट स्थिति के दौरान बड़े पैमाने पर दहशत की संभावना को कम करना है। 

उन्होंने बताया कि सायं 7.50 बजे से 8 बजे तक ब्लैकआउट ड्रिल के दौरान आम लोगों को घरों के अंदर रहने और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दी गई है। अगर आप गाड़ी चला रहे हैं, तो अपनी गाड़ी को साइड में पार्क करें और लाइट बंद कर दें। जहां हैं, वहीं रहें और इधर-उधर न घूमें। 

अलर्ट के दौरान घर के अंदर और बाहर की सभी लाइटें बंद कर दें। साथ ही इन्वर्टर या वैकल्पिक बिजली आपूर्ति को भी डिस्कनेक्ट कर दें। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन अभ्यास’ के दौरान निकासी, अग्नि सुरक्षा अभ्यास और संभावित हवाई हमलों की पूर्व चेतावनी भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana , Dr Sumita Misra , Haryana Admin , Haryana , Financial Commissioner of Revenue and Disaster Management Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD