Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हरियाणा में आपदा तैयारियों को सुदृढ़ करते हुए बचाव राहत उपायों के लिए 99 लाख रुपये की अग्रिम राशि की मंजूर

प्रत्येक जिले को लगभग 4.50 लाख रुपये के आवंटन में भोजन, कपड़े, टेंट और पशुओं के लिए चारे की आपूर्ति के लिए धनराशि शामिल- डॉ. सुमिता मिश्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 May 2025

Last updated on: May 07, 2025, 14:09 IST

हरियाणा में प्राकृतिक आपदाओं के चलते बचाव व राहत कार्यों की तैयारियों को मजबूत करने के लिए सक्रिय कदम उठाते हुए, हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी जिलों में तत्काल 99 लाख रुपये की अग्रिम राशि मंजूर की है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए वित्तायुक्त, राजस्व और अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि समय रहते किए गए इस वित्तीय प्रावधान से जिला प्रशासन को अतिरिक्त अनुमोदन की प्रतीक्षा किए बिना प्राकृतिक व्यवधानों या किसी अन्य आपदा/विपत्ति की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की नागरिकों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, आपदा की स्थिति में बचाव व राहत कार्यों की तैयारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और संबंधित विभागों को प्राकृतिक या अन्य आपदाओं के समय त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आवंटित राशि का विवरण साझा करते हुए, डॉ सुमिता मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक उपायुक्त को त्वरित और प्रभावी उपायों की सुविधा के लिए 4.50 लाख रुपये की अग्रिम राशि आवंटित की गई है। इसमें प्रभावित व्यक्तियों को भोजन और कपड़े की व्यवस्था के लिए 25,000 रुपये, अस्थायी आश्रयों की स्थापना के लिए टेंट की व्यवस्था हेतु 25,000 रुपये और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं की सुरक्षा के लिए चारे की आपूर्ति हेतु 25,000 रुपये शामिल हैं। 

इसके अलावा, राहत सामग्री के परिवहन और ईंधन लागत जैसे खर्चों की पूर्ति के लिए भी 25,000 रुपये की राशि रखी गई है। क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत के लिए 50,000 रुपये और अन्य राहत उपायों के लिए भी 50,000 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। हालांकि, बाढ़ के दौरान सबसे अधिक प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में जल निकासी को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले को 2.50 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

डॉ सुमिता मिश्रा ने कहा कि कुल राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आपदा राहत और पुनर्वास बजट के विभिन्न मदों के तहत पहले से स्वीकृत बजट प्रावधानों से ली जाएगी। उन्होंने कहा कि समय पर राहत कार्यों को अंजाम देने में कोई वित्तीय बाधा नहीं आएगी और नागरिकों की सुरक्षा व कल्याण हमारी प्राथमिकता है।

 

Tags: Dr Sumita Misra , Haryana Admin , Haryana , Financial Commissioner of Revenue and Disaster Management Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD