Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भविष्य के जल स्रोतों के संरक्षण प्रति जिला प्रशासन कटिबद्ध: डॉ. प्रीति यादव

डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर और अन्य अधिकारियों ने किया राजिंद्रा झील का दौरा

Preeti Yadav, Dr Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala, Paramvir Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 06 May 2025

Last updated on: May 07, 2025, 12:22 IST

पटियाला जिला प्रशासन हमारे भविष्य के जल स्रोतों जैसे नदियाँ, नाले, नहरें, रजवाहे और ड्रेन—की देखभाल और सफाई के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसके लिए विभिन्न विभागों के तालमेल से राजिंद्रा झील, छोटी नदी, बड़ी नदी और गांवों में मौजूद तालाबों की सफाई और पुनर्नवीनीकरण का कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने नगर निगम कमिश्नर परमवीर सिंह के साथ लोक निर्माण, ड्रेनेज, मत्स्य पालन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ राजिंद्रा झील का दौरा किया और वर्षों से लंबित कार्य को दोबारा शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की समीक्षा की है।

उन्होंने बताया कि जल संरक्षण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रयासरत है। बड़ी और छोटी नदियों के प्रोजेक्ट अंतिम चरण में हैं और जैसे ही केंद्र सरकार से वन एवं वन्यजीव विभाग की एनओसी प्राप्त होगी, बीड़ क्षेत्र में लाइनिंग का कार्य पूरा कर इन प्रोजेक्टों को शुरू कर दिया जाएगा क्योंकि शेष कार्य पहले ही पूर्ण हो चुके हैं। इसके साथ ही मनरेगा के तहत ज़िले के 1204 गांवों में तालाबों की सफाई और डी-वॉटरिंग का काम भी जारी है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राजिंद्रा टैंक प्रोजेक्ट को स्वीकृति और बजट मिल चुका है और इस सप्ताह टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। टैंक में स्थायी रूप से जल भराव सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम के अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में लोक निर्माण, जल निकासी, मत्स्य पालन विभाग और विशेषज्ञों की एक सक्रिय समिति बनाई गई है।

अधिकारियों ने इस अवसर पर झील परिसर की सुंदरता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की, जिससे इसे शहरवासियों और पर्यटकों के लिए एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। जल निकासी विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि राजिंद्रा लेक में भाखड़ा नहर का पानी लाने के लिए महारानी क्लब से तीन फुट चौड़ी पक्की पाइपलाइन बिछाई जा रही है, क्योंकि पुरानी पाइपलाइन कई स्थानों से टूट गई थी और पेड़ों की जड़ों की वजह से अवरुद्ध हो गई थी। 

अब राजिंद्रा टैंक को सुचारु रूप से संचालित करने से पहले इसकी डी-सिल्टिंग, आसपास फुटपाथ निर्माण और फव्वारे लगाने की पक्की योजना बनाई गई है ताकि भराव जल ज़मीन में न समा जाए और जलकुंभी जैसी वनस्पति न पनपे। डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार राजिंद्रा टैंक की सफाई सुनिश्चित की जा रही है और इसे शहरवासियों और पर्यटकों के लिए स्थायी रूप से एक सुंदर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। 

उन्होंने यह भी बताया कि जब तक यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं होता, वे इसकी प्रतिदिन समीक्षा करेंगी। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने ज़िलेवासियों से अपील की कि वे नदियों, नहरों, नालों और ड्रेनों जैसे जल स्रोतों की रक्षा के लिए आगे आएं और इनमें किसी भी प्रकार का कूड़ा-कचरा न डालें, क्योंकि यही जल स्रोत हमारा भविष्य हैं।

स मौके पर नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर बबनदीप सिंह वालिया, अधीक्षण अभियंता हरकिरन सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पियूष अग्रवाल, जल निकासी विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रथ्म गंभीर, मत्स्य पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर करमजीत सिंह और बागवानी विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala , Paramvir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD