Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 60,000 रुपये रिश्वत मांगने वाले बीडीपीओ दफ्तर का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 05 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 12:22 IST

पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को और तेज कर दिया है जिसके तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज की गई शिकायत के बाद अमृतसर में एक सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। इस हेल्पलाइन के द्वारा विजिलेंस की कार्रवाई इस जन पहल की बढ़ती सफलता को उजागर करती है और यह मुहिम सरकारी दफ्तरों में भ्रष्ट गतिविधियों का पर्दाफाश करके नागरिकों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सतनाम सिंह, ब्लॉक विकास और पंचायत दफ्तर (बीडीपीओ), वेरका ब्लॉक, रानी का बाग, अमृतसर के सुपरिंटेंडेंट के रूप में हुई है, जिसने गली पर कब्जे की शिकायत पर सरकारी कार्रवाई के बदले गांव नबिपुर, जिला अमृतसर के एक निवासी से 60,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने बीडीपीओ ब्लॉक वेरका लखविंदर कौर को शिकायत दी थी कि उसके पड़ोसी गुरविंदर सिंह ने उसके घर जाने वाली गली पर अवैध कब्जा कर लिया है। बीडीपीओ ने यह मामला उक्त सुपरिंटेंडेंट को आगे भेज दिया, जिसने इस शिकायत पर जूनियर इंजीनियर मोहित कुमार और पंचायत सचिव अशोक कुमार को तथ्यों की पुष्टि करने के निर्देश दिए थे।

इस जांच की पुष्टि से पता चला कि सरकारी गली पर कब्जा करने की शिकायत सही थी, जिसके परिणामस्वरूप उस व्यक्ति पर 3,284 रुपये का जुर्माना लगाया गया। बार-बार नोटिस देने के बावजूद, कब्जाधारी ने इस नोटिस का पालन नहीं किया, जिसके कारण बीडीपीओ दफ्तर को गैर-कानूनी ढांचे को हटाने के लिए पुलिस सहायता की विनती करनी पड़ी।

हालांकि उचित कानूनी कार्रवाई करने की बजाय, सुपरिंटेंडेंट सतनाम सिंह ने शिकायतकर्ता की एक और शिकायत पर कार्रवाई करने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की और शिकायतकर्ता को 20,000 रुपये अग्रिम रूप से देने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने गूगल पे के माध्यम से 10,000 रुपये उक्त सतनाम सिंह के खाते में डाल दिए। इसके बाद विभाग ने पुलिस की सहायता से गली में लगे अवैध थंबों को हटा दिया गया।

इसके उपरांत शिकायतकर्ता के पड़ोसी ने बदले की कार्रवाई करते हुए गांव का नाला ब्लॉक कर दिया था, जिससे शिकायतकर्ता को मजबूरन पुनः उक्त सुपरिंटेंडेंट के पास जाना पड़ा। सतनाम सिंह ने शिकायतकर्ता से कहा कि वह पहले दी गई रिश्वत के बारे में चुप रहे, नहीं तो वह उसकी नाले के बारे में दी गई शिकायत में कोई मदद नहीं करेगा।

विजिलेंस ब्यूरो ने विजिलेंस ब्यूरो के थाने, अमृतसर रेंज में सतनाम सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज करने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि की और उसे दोषी साबित होने पर गिरफ्तार कर लिया। उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस मामले में बीडीपीओ लखविंदर कौर की भूमिका की जांच आगे की जांच के दौरान की जाएगी।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो सहिष्णुता नीति की पुष्टि करते हुए नागरिकों से सरकारी अधिकारियों द्वारा रिश्वतखोरी या दर्व्यवहार के किसी भी मामले की सक्रियता से रिपोर्ट करने की अपील की है। विजिलेंस ब्यूरो ने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन लोगों के लिए भ्रष्टाचार की शिकायत करने का एक जरिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी नागरिकों को बिना किसी डर के आगे आने का आह्वान करते हैं क्योंकि समय पर दी गई जानकारी ही तुरंत कार्रवाई को सुनिश्चित करती है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD