भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी छोड़ने के निर्देशों के खिलाफ दृढ़ता से डटने के बाद, पंजाब के शिक्षा और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज विधानसभा को भरोसा दिया कि वे अपने हलके" /> बी.बी.एम.बी. का गठन पिछली सरकारों की ऐतिहासिक गलती : हरजोत सिंह बैंस
Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बी.बी.एम.बी. का गठन पिछली सरकारों की ऐतिहासिक गलती : हरजोत सिंह बैंस

शिक्षा मंत्री बैंस ने विशेष विधानसभा सत्र के दौरान पंजाब के पानी की किसी भी कीमत पर रक्षा करने का लिया प्रण

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Legislative Assembly, Punjab Vidhan Sabha, Bhakra Beas Management Board, BBMB, Punjab Waters Crisis
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 12:19 IST

भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी छोड़ने के निर्देशों के खिलाफ दृढ़ता से डटने के बाद, पंजाब के शिक्षा और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज विधानसभा को भरोसा दिया कि वे अपने हलके श्री आनंदपुर साहिब में मौजूद भाखड़ा डैम से कभी अतिरिक्त पानी नहीं छोड़ने देंगे।

पंजाब विधानसभा में संबोधन करते हुए पंजाब में पानी की गंभीर स्थिति को उजागर करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि कृषि प्रधान राज्य होने के कारण पंजाब की अर्थव्यवस्था भूजल पर बहुत अधिक निर्भर करती है। कोयला, सोना या तेल के भंडार न होने के कारण, भूजल ही पंजाब का एकमात्र प्राकृतिक स्रोत है। बता दें कि भूजल के अधिक उपयोग के कारण राज्य के 90 प्रतिशत ब्लॉक डार्क जोन घोषित किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य के सिंचाई नेटवर्क को 50-60 वर्षों से अनदेखा किया गया है, जिससे पंजाब की अर्थव्यवस्था को बहुत खतरा है। स. हरजोत सिंह बैंस ने पिछली सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे बी.बी.एम.बी एक्ट के गठन के दौरान पंजाब के हितों की रक्षा करने में असफल रही हैं, जिसके बुरे परिणामों स्वरूप राज्य के जल स्रोतों का अत्यधिक दोहन और बर्बादी हुई है।

श्री आनंदपुर साहिब हलके का प्रतिनिधित्व करते हुए हरजोत सिंह बैंस ने अपने हलके के निवासियों, खासकर जिउवाल, बिभौर साहिब, स्वामीपुर बाग़ और खेड़ा जैसे गांवों, भाखड़ा मेन लाइन और नंगल डैम के निकट होने के बावजूद पानी की कमी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंगेर क्षेत्र के 30-35 से अधिक गांव पेयजल और सिंचाई के पानी के लिए जूझ रहे हैं। 

उन्होंने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल का धन्यवाद किया कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों में इन गांवों को पानी की आपूर्ति प्रदान की और लगभग 10,000 एकड़ क्षेत्र के लिए सिंचाई सुविधाएं सुनिश्चित कीं। स. हरजोत सिंह बैंस ने सदन को बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने नहरी पानी के उपयोग को 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया है। 

उन्होंने किसानों को और प्रेरित करने और सिंचाई बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि हर खेत तक नहरी पानी सुनिश्चित किया जा सके जिससे भूजल के स्रोतों पर अतिरिक्त बोझ को कम किया जा सके। गैर-कानूनी ढंग से पंजाब की ज़मीन पर कब्जा करने के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) पर बरसते हुये हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने नंगल शहर की दयनीय स्थिति का जिक्र किया, जो चंडीगढ़ के साथ ही बनाया गया था, लेकिन महज 50-60 वर्षों में ही खंडहर बन गया है। 

इसी प्रकार तलवाड़ा को भी अनदेखा कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि नंगल में एशिया की सबसे बड़ी वर्कशॉप, जिसमें राज्य के 10,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सकता था, बर्बाद हुई पड़ी है। उन्होंने भारत की आज़ादी और रक्षा के लिए पंजाब के गौरवमयी इतिहास और लासानी कुर्बानियों का हवाला देते हुए इस अन्याय पर सवाल उठाया। उन्होंने सदन को पंजाब के साथ एकजुटता से डटकर खड़े होने की अपील की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसके पानी की एक भी बूंद हरियाणा या किसी अन्य गैर-रीपरियन राज्य को न दी जाए।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Legislative Assembly , Punjab Vidhan Sabha , Bhakra Beas Management Board , BBMB , Punjab Waters Crisis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD