Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उप चुनाव से पहले लुधियाना पश्चिम के लिए अंतिम वोटर सूची प्रकाशित: सिबिन सी

डीईओ लुधियाना ने राजनीतिक पार्टियों को अंतिम वोटर सूची की कॉपियां सौंपीं

Sibin C, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2025

Last updated on: May 06, 2025, 12:14 IST

64-लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव को ध्यान में रखते हुए, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किये गये शैडयूल के अनुसार, योग्यता तिथि 01.04.2025 के विशेष संक्षिप्त संशोधन के बाद ईआरओ लुधियाना पश्चिम द्वारा अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार लुधियाना के जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु जैन द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम वोटर सूची की कॉपियां सौंप दी गईं हैं।

अधिक जानकारी साझा करते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि संशोधित सूची के अनुसार लुधियाना पश्चिम क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,74,437 है, जिसमें 89,602 पुरुष मतदाता, 84,825 महिला मतदाता और 10 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्रों की संख्या को 192 तक तर्कसंगत बनाया गया है, जिससे मतदाताओं की पहुँच योग्यता में सुधार हुआ है और सभी नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक मतदान अनुभव को समर्थ बनाया गया है। विशेष रूप से, वोटर फोटो पहचान पत्र कवरेज को 100 प्रतिशत कर दिया गया है।

सिबिन सी ने बताया कि मतदाता संशोधन सूची प्रक्रिया को संबंधित अधिनियमों और नियमों का पूर्ण पालन करते हुए, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सख्ती से पूरा किया गया है। महत्वपूर्ण कदमों जैसे दावों और आपत्तियों की सूचियों को प्रदान करना तथा राजनीतिक दलों के साथ ड्राफ्ट और अंतिम वोटर सूचियां साझा करना आदि कार्यों की पालना पूरी गंभीरता से की गयी है।

इसके अतिरिक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता द्वारा ईआरओ के आदेश के विरुद्ध डीईओ को अपील करने की व्यवस्था और आवश्यकता पड़ने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) स्तर पर भी जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24 और चुनाव रजिस्ट्रेशन नियम, 1960 के नियम 23 के उपबंध अनुसार, बैठक में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को इस संबंध में पूरी जानकारी भी दी।

 

Tags: Sibin C , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD