पुंछ के उपायुक्त विकास कुंडल ने सुरनकोट में विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। उपायुक्त ने नाबार्ड द्वारा सड़क निर्माण और चल रही जलापूर्ति पहलों की प्रगति का निरीक्षण किया। उपायुक्त के साथ एसडीएम सुरनकोट फारूक खान, तहसीलदार सुरनकोट अकबर हुसैन, कार्यकारी अभियंता और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने जोगी मोड़ से डाक बंगला सुरनकोट होते हुए टीसीपी तक 4 किलोमीटर नाबार्ड सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क के चैड़ीकरण और ब्लैकटॉपिंग को शीघ्र पूरा करने के महत्व पर जोर दिया और किसी भी अतिक्रमण को ध्वस्त करने का आदेश दिया, साथ ही चूककर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
इसके अतिरिक्त, उपायुक्त विकास कुंडल ने मनहासा मोहल्ला सुरनकोट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी की टंकी के निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने जल शक्ति अभियंता को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि पानी की टंकी चालू हो और स्थानीय समुदाय को बिना देरी के पानी की आपूर्ति हो।
नागरिक समाज ने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार के लिए उपायुक्त के सक्रिय दृष्टिकोण की सराहना की।