Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अंग प्रत्यारोपण: बढ़ती मांग के बीच गंभीर डोनर संकट

जीवन बचाने के संकल्प के साथ सुधीर रीमा दीवान फाउंडेशन का शुभारंभ

Organ Transplant, Sudhir Dewan, Reema Dewan, Divya Dewan Mehta, National Organ and Tissue Transplant Organisation, NOTTO, Sudhir Reema Dewan Foundation, SRDF, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 May 2025

Last updated on: May 05, 2025, 11:13 IST

भारत जहाँ अंग प्रत्यारोपण तकनीक, संख्या और सफलता दर में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है, वहीं डोनरों की भारी कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) के अनुसार, वर्ष 2023 में भारत में अब तक के सर्वाधिक 18,378 अंग प्रत्यारोपण किए गए, जिनमें से लगभग 10% विदेशी मरीजों को किए गए थे जो इलाज के लिए भारत आए थे। जीवित अंग डोनरों में 60% से अधिक महिलाएं थीं। इसके बावजूद, हज़ारों भारतीय अंग प्रतिक्षा सूची में जीवन की दूसरी उम्मीद लिए खड़े हैं।

इसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की पृष्ठभूमि में, सुधीर रीमा दीवान फाउंडेशन (SRDF) ने अपने पहले कार्यक्रम के रूप में 3 मई 2025 को हयात रीजेंसी, चंडीगढ़ में चैरिटी डिनर एवं फंडरेज़र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम अंग दान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ज़रूरतमंद रोगियों को जीवनरक्षक प्रत्यारोपण सहायता देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

इस फाउंडेशन की स्थापना श्री सुधीर दीवान की स्मृति में की गई है, जो स्वयं एक अंग प्राप्तकर्ता थे और अंग दान के प्रबल समर्थक थे। उनकी इस प्रेरणादायक विरासत को श्रीमती रीमा दीवान और सुश्री दिव्या दीवान मेहता द्वारा मोहन फाउंडेशन के सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में  डीपीआई बराड़ सहित , पीजीआई के प्रोफेसर्स फोर्टिस के डॉक्टर्स व बड़ी संख्या में रोटेरियंस शामिल रहे।

कार्यक्रम में अंग प्राप्तकर्ताओं और डोनर परिवारों की प्रेरणादायक कहानियाँ, जागरूकता सत्र और डोनरों की निस्वार्थता को श्रद्धांजलि देने हेतु मोमबत्ती जलाकर विशेष श्रद्धांजलि दी गई।

फॉउंडेशन के प्रमुख उद्देश्य हैं:

• अंग दान को लेकर जागरूकता बढ़ाना और मिथकों को दूर करना

• आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को प्रत्यारोपण सर्जरी में सहायता देना

• प्रत्यारोपण के बाद की दवाइयों और देखभाल में सहयोग प्रदान करना

स्पष्ट दृष्टिकोण और संवेदनशीलता के साथ फॉउंडेशन का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति अंग की कमी के कारण अपना जीवन न गंवाए। संस्था समाज से अपील करती है कि आगे आएं, प्रतिज्ञा लें और इस नेक कार्य में भागीदार बनें — क्योंकि हर डोनर किसी के लिए जीवनदाता बन सकता है।

 

Tags: Organ Transplant , Sudhir Dewan , Reema Dewan , Divya Dewan Mehta , National Organ and Tissue Transplant Organisation , NOTTO , Sudhir Reema Dewan Foundation , SRDF , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD