Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

‘देश भगतों से रक्षकों तक: भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ में ऐतिहासिक पदयात्रा के दौरान पंजाब को नशामुक्त करने की शपथ ली

युवा पीड़ित नहीं, योद्धा बनें; मान ने विद्यार्थियों से नशा विरोधी लड़ाई का नेतृत्व करने की अपील की

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Bandaru Dattatreya,Haryana Governor, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Muk
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 May 2025

Last updated on: May 03, 2025, 19:06 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि जैसे देश की आज़ादी की लड़ाई में पंजाब ने अग्रणी भूमिका निभाई थी, उसी तरह अब नशों के अभिशाप से देश को मुक्त कराने में भी राज्य नेतृत्व करेगा। मुख्यमंत्री ने 'नशा विरोधी पदयात्रा' में भाग लेते हुए जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब ने विदेशी साम्राज्यवाद की जकड़ से देश को आज़ाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा और अन्य राष्ट्रीय नायकों ने देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन्हीं शहीदों से प्रेरणा लेकर आज पंजाब देश को नशों से मुक्ति दिलाने को तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धरती ने ऐसे सेनानी, देशभक्त और बेहतरीन खिलाड़ी पैदा किए हैं, जिन्होंने युवाओं को देशसेवा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर आगे आने को प्रेरित किया है। 

उन्होंने कहा कि इस 'नशा विरोधी पदयात्रा' में शामिल विद्यार्थियों को समाज से नशे के खतरे को समाप्त करने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। युवाओं की इस मुहिम में अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए भगवंत सिंह मान ने बच्चों को नशे के विरुद्ध लड़ाई में ध्वजवाहक बनने की प्रेरणा दी और कहा कि उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए इस सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी रूप में नशों के संपर्क में आता है तो वह इसकी जानकारी माता-पिता या शिक्षकों को दें और नशे को महिमा मंडित करने वाले गायकों से दूरी बनाए रखें। उन्होंने युवाओं को यह भी सलाह दी कि वे गानों के माध्यम से नशे का प्रचार करने वाले गायकों के बजाय मिल्खा सिंह, हॉकी ओलंपियन हरमनप्रीत सिंह व मनप्रीत सिंह और क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर जैसे महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लें। 

उन्होंने विशेष रूप से बताया कि पंजाब सरकार ने नशे की सप्लाई चेन को खत्म करने, पीड़ितों के पुनर्वास, सामाजिक भागीदारी और युवाओं की जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी नशा विरोधी मुहिम को तेज किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ मुहिम शुरू की है और युवाओं की अपार ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि राज्य की पीढ़ियों को नशे की बुराई से बचाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि पंजाब पहले ही इस बुराई के कारण बड़ी मानवीय क्षति झेल चुका है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने आम आदमी की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान शुरू किया है ताकि राज्य से नशे की बुराई को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशा पीड़ितों की लाशों और चिताओं की कीमत पर तस्करों को फलता-फूलता नहीं देखेगी। 

उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले ही नशे की सप्लाई लाइन को तोड़ दिया है और इस घिनौने अपराध में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य सरकार द्वारा अवैध रूप से अर्जित तस्करों की संपत्तियों को जब्त/नष्ट किया जा रहा है, ताकि यह कार्रवाई दूसरों को इस अपराध की ओर जाने से रोक सके।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Bandaru Dattatreya , Haryana Governor , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD