Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

महिलाओं को डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्थिक साक्षरता प्रदान करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट "एस.एच.जी. ऑनलाइन" सफलतापूर्वक संपन्न

पटियाला फाउंडेशन द्वारा स्वै-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए किया गया सार्थक प्रयास

Patiala Foundation, Ravee Singh Ahluwalia, Project SHG Online,Self Help Group, SHG, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 02 May 2025

Last updated on: May 02, 2025, 18:28 IST

पटियाला फाउंडेशन द्वारा स्वै-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आवश्यक डिजिटल प्रौद्योगिकी, आर्थिक साक्षरता और सुरक्षित ऑनलाइन वातावरण प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए चलाया गया "प्रोजेक्ट एस.एच.जी. ऑनलाइन" सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रोजेक्ट नवंबर 2024 में जर्मनी आधारित एन.जी.ओ. ओ एम ई डी  के साथ साझेदारी में शुरू किया गया था।

समापन समारोह के दौरान पटियाला फाउंडेशन के सीईओ  रवि सिंह अहलूवालिया ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के दौरान 10 विभिन्न स्वै-सहायता समूहों की 30 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें नेटवर्किंग और सुरक्षित डिजिटल मंच निर्माण संबंधी जानकारी दी गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य केवल डिजिटल टूल्स की जानकारी देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर डिजिटल नागरिक बनाना था, ताकि वे मुफ्त और सुलभ ऑनलाइन माध्यमों के ज़रिए अपने उद्यम आगे बढ़ा सकें।

भागीदार महिलाओं को विशेष रूप से तैयार किए गए संचार साधनों, सोशल मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन बिज़नेस रणनीतियों, साइबर सुरक्षा, ठगी से बचाव और लघु उद्यमों से जुड़े कानूनी ढांचों पर भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। रवि सिंह अहलूवालिया ने कहा, "हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम इस प्रोजेक्ट का सफल समापन कर रहे हैं। 

महिलाओं में डिजिटल साक्षरता और मार्केटिंग जागरूकता फैलाने का यह प्रयास सराहनीय रहा। उनकी सीखने की लगन और तकनीक को लेकर भरोसा प्रेरणादायक है। यह अंत नहीं, बल्कि उनकी नई डिजिटल यात्रा की शुरुआत है।” एक सहभागी महिला ने कहा, “अब हम न केवल डिजिटल टूल्स के प्रयोग में आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं, बल्कि नए ऑनलाइन प्लेटफार्मों को अपने कार्य में अपनाने के लिए भी उत्साहित हैं। 

हम आशा करते हैं कि प्रोजेक्ट के अगले चरण में और अधिक सीखने के अवसर मिलेंगे।” यह प्रोजेक्ट छह महीने तक चला और इसमें लेक्चर के साथ-साथ इंटरैक्टिव वर्कशॉप्स भी शामिल थीं, जिससे प्रत्येक सदस्य को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। यह पहल पटियाला फाउंडेशन के व्यापक मिशन— डिजिटल जागरूकता, आत्मनिर्भरता और निगरानी योग्य विकास की धारा— के अनुरूप रही।

समापन समारोह केवल एक प्रोजेक्ट की समाप्ति नहीं बल्कि इन महिलाओं के लिए एक नई, तकनीक-संभावित यात्रा की शुरुआत का उत्सव था। इस कार्यक्रम में पटियाला फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य श्री अनमोलजीत सिंह, एस.पी. चंद, राकेश बधवार, डॉ. करण डंग और राहुल शर्मा उपस्थित थे। वरिष्ठ सदस्य डॉ. अभिनंदन बसी ने प्रोजेक्ट की निगरानी की। वालंटियर गुरविंदर सिंह, आदित्य, जसकरण, रवलदीप, वैशाली, साईस्ता रानी, वासु गुलाटी और गुल ने सहभागी महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस प्रोजेक्ट को प्रसिद्ध संस्थानों से आए इंटर्नों का भी सहयोग मिला, जिनमें एस.पी.जे.आई.एम.आर. मुंबई से पूजा और अंकुर, टी.आई.एस.एस. से मुस्कान तथा आर.सी.एस.एस. केरल से नामिथा, अवंतिका और सनेहा शामिल थीं।

 

Tags: Patiala Foundation , Ravee Singh Ahluwalia , Project SHG Online , Self Help Group , SHG , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD