Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

BBMB द्वारा हरियाणा को 8,500 क्यूसेक पानी देने का निर्णय पंजाब के हक़ पर सीधा हमला: करमजीत सिंह रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Bhakra Beas Management Board, BBMB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 01 May 2025

Last updated on: May 02, 2025, 16:23 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता तथा चेयरमैन, अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट श्री करमजीत सिंह रिंटू ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) द्वारा हरियाणा को 8,500 क्यूसेक पानी देने के निर्णय की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे पंजाब और पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा बताया।

श्री रिंटू ने कहा, “BBMB द्वारा लिया गया यह निर्णय तकनीकी और कानूनी दृष्टि से पूर्णतः गलत है। हरियाणा पहले ही अपने हिस्से से अधिक पानी ले चुका है, और अब अतिरिक्त पानी देने का निर्णय रबी की फसल के समय पंजाब के किसानों के साथ बड़ा अन्याय है।” उन्होंने बताया कि Bhakra Main Line Canal की क्षमता 10,000 क्यूसेक है, जबकि हरियाणा का निर्धारित हिस्सा 7,000 क्यूसेक तक सीमित है। 

इस फैसले में पंजाब के इंजीनियरों की आपत्ति को दरकिनार कर राजनीतिक दबाव में वोटिंग करवाई गई, जो BBMB की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। रिंटू ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह निर्णय पंजाब को उसके जल अधिकारों से वंचित करने की सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। 

उन्होंने SYL विवाद, किसान आंदोलन के दमन और पंचायतों की ग्रांट रोके जाने जैसे मामलों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा की पंजाब विरोधी नीतियाँ अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि:

•  BBMB का यह आदेश तुरंत रद्द किया जाए,

•  केंद्र सरकार पंजाब के जल अधिकारों को लेकर स्पष्ट नीति बनाए,

•  और भविष्य में ऐसे फैसले तकनीकी समिति की सर्वसम्मति से लिए जाएं।

रिंटू ने चेताया कि अगर जरूरत पड़ी तो तीन करोड़ पंजाबियों और आम आदमी पार्टी को किसी भी हद तक जाना पड़े, तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

 

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Bhakra Beas Management Board , BBMB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD