Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ प्रशिक्षण कमान का कार्यभार संभाला

Military, Air Force, Indian Air Force, IAF, Air Marshal Tejinder Singh, Training Command War Memorial
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 May 2025

Last updated on: May 02, 2025, 15:43 IST

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने 01 मई 2025 को प्रशिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) के रूप में पदभार संभाला। अपना नया पदभार संभालने के बाद, एयर मार्शल ने प्रशिक्षण कमान युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर बहादुर सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, एयर मार्शल तेजिंदर को 13 जून 1987 को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू दल में नियुक्त किया गया था। वे 4500 घंटों से अधिक उड़ान के अनुभव वाले श्रेणी 'ए' योग्य उड़ान प्रशिक्षक हैं और रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज तथा राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। 

उन्होंने एक फाइटर स्क्वाड्रन, एक रडार स्टेशन, एक प्रीमियर फाइटर बेस की कमान संभाली है और वे जम्मू-कश्मीर में एयर ऑफिसर कमांडिंग रहे हैं। उनकी विविध स्टाफ नियुक्तियों में एक कमांड मुख्यालय में ऑपरेशनल स्टाफ, वायु सेना मुख्यालय में एयर कमोडोर (कार्मिक अधिकारी-1), मुख्यालय आईडीएस में एकीकृत रक्षा स्टाफ के उप सहायक प्रमुख, वित्तीय (योजना), एयर कमोडोर (एयरोस्पेस सुरक्षा), वायु सेना संचालन (आक्रामक) और एसीएएस ऑप्स (रणनीति) के सहायक प्रमुख और पूर्वी एयर कमान, शिलॉंग मेघालय में सीनियर एयर स्टाफ आफिसर शामिल है।

उनकी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए उन्हें माननीय राष्ट्रपति द्वारा 2007 में वायुसेना पदक और 2022 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

 

Tags: Military , Air Force , Indian Air Force , IAF , Air Marshal Tejinder Singh , Training Command War Memorial

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD