Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोगों का सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास बढ़ा: विधायक बलकार सिंह

करतारपुर विधानसभा क्षेत्र के 3 सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 78.80 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

Balkar Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करतारपुर/जालंधर , 30 Apr 2025

Last updated on: May 02, 2025, 11:50 IST

राज्य सरकार की पहल ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत विधायक बलकार सिंह ने आज हलके के तीन सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 78.80 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें सरकारी प्राईमरी स्कूल काला खेड़ा में 75 लाख रुपये, सरकारी प्राईमरी स्कूल छोटा-बड़ा पिंड में 3 लाख रुपये तथा सरकारी प्राईमरी स्कूल  रजब में 80 हजार रुपये की लागत के विकास कार्य शामिल हैं।

इन स्कूलों में विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक बलकार सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार किए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा स्कूल शिक्षा प्रणाली में लाए गए क्रांतिकारी बदलावों के कारण लोगों का सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को हर पहलू से विकसित करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने रिश्तेदारों, मित्रों व अन्य लोगों को सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग इन स्कूलों में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD