Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

संजय टंडन ने हाउसिंग बोर्ड निवासियों की समस्याओं को जल्द हल करने की रखी मांग

हाउसिंग बोर्ड निवासियों की मांगों को लेकर टंडन ने की चगती से भेंटवार्ता

Sanjay Tandon, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Apr 2025

Last updated on: Apr 30, 2025, 12:56 IST

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के निवासियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल  प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने  हाउसिंग बोर्ड के सी ई ओ अजय चगती से भेंटवार्ता की और विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा और ज्ञापन भेंट किया |  प्रतिनिधिमंडल में हाउसिंग बोर्ड के पूर्व सदस्य प्रेम कौशिक, वीं के निर्मल, रमन शर्मा, डा. अनीश गर्ग, कमल आहलूवालिया विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

इस भेंटवार्ता की जानकारी प्रदान करते हुए डॉ अनीश गर्ग ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन ने हाउसिंग बोर्ड निवासियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा | उन्होंने कहा कि वर्ष  2023 में माननीय सुप्रीम कोर्ट की रुलिंग से पूर्व जिन लोगों ने  वायलेशन को रेगुलर करने के लिए आवेदन कर रखा था उनके प्रति चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड सकरात्मक और लचीलापन की पद्द्ति के आधार पर उनको राहत प्रदान करे, इसके अलावा  हाउसिंग बोर्ड द्वारा हाउसिंग बोर्ड के मकानों को लीज़ होल्ड से फ्री होल्ड करवाते समय वायलेशन के जो नोटिस भेजे जा रहे हैं उनको रोका जाये। 

इनको जारी करने से हाउसिंग बोर्ड का रेवेन्यू में घाटा हो  रहा है और इनको रोकने से  हाउसिंग बोर्ड अपनी रेवेन्यू को बढ़ा सकता है। हाऊसिंग बोर्ड के जो मकान 50 साल से ज्यादा पुराने हो चुके हैं उनके बारे में विचार किया जाना बहुत जरूरी है‌ क्योंकि यह मकान लगभग अपनी उम्र पूरी कर चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि वायलेशन के विरुद्ध की जाने वाली बेनामी और अनजान व्यक्तिगत शिकायतों को हाउसिंग बोर्ड द्वारा संज्ञान नहीं लेना चाहिए। मात्र वही शिकायतों पर कार्रवाई की जानी चाहिए जिन पर शिकायतकर्ता का नाम और उसकी पहचान लिखी हो‌। इसके अलावा चंडीगढ़ के दक्षिणी सेक्टरों में  स्थानीय निवासियों की गाड़ियों की पार्किंग के समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।  

ऐसे में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को प्रशासन और नगर निगम से मिलकर कम्युनिटी पार्किंग पर जल्द से जल्द विचार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने हाउसिंग बोर्ड के सी ई ओ अजय चगती को अवगत करवाया कि वे हाउसिंग बोर्ड के निवासियों की समस्याओं और उनके निवारण के लिए सम्बंधित केंद्र सरकार के मंत्रियों और अधिकारीयों से बातचीत कर चुके हैं और वे लगातार उनके सम्पर्क में भी हैं और समस्याओं के समाधान  निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

आये हुए प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को सुनने के उपरान्त बोर्ड के सी ई ओ अजय चगती ने आश्वासन दिया कि वे उनकी प्रमुख मांगों को सम्बंधित अधिकारीयों से वार्ता करके सकरात्मक कदम उठाएंगे।

 

Tags: Sanjay Tandon , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD