Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार द्वारा भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समागम

आप प्रधान द्वारा युवाओं को भगवान श्री परशुराम जी द्वारा दिखाए गए न्याय, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Raman Arora, Jalandhar, Bhagwan Parshuram Jayanti, Bhagwan Parshuram, Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 29 Apr 2025

Last updated on: Apr 30, 2025, 11:35 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज आदर्श एवं समरस समाज के लिए युवाओं को भगवान श्री परशुराम जी द्वारा दिखाए गए न्याय, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया है। कैबिनेट मंत्री ने भगवान श्री परशुराम जयंती पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग द्वारा स्थानीय के.एम.वी कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री ने इस पावन अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए गर्व व्यक्त किया और कहा कि सरकार पहली बार भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने जालंधर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग की सराहना की।

भगवान श्री परशुराम जी को भक्ति और शक्ति का दिव्य संयोजन बताते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि अन्याय के खिलाफ खड़े होने का उनका संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने जालंधर शहर में एक नए चौक का नाम भगवान श्री परशुराम जी के नाम पर रखने की भी घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री ने लोगों, विशेषकर युवाओं को भारत की विशाल सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन देश के समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रशंसा की।

समारोह का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, सलाहकार दीपक बाली, विधायक रमन अरोड़ा, जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा और डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया।इस दौरान वक्ताओं ने भगवान श्री परशुराम के जीवन एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। 

इससे पहले, ब्राह्मण समुदाय के कई प्रमुख सदस्यों, जिनमें सुरदर्शन शर्मा, डा. वी.के. वासुदेव, राजिंदर शर्मा, विनोद कुमार दत्ता और भारत भूषण शर्मा शामिल थे, को समाज में उनके योगदान, विशेषकर स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री परशुराम जी की आरती के साथ हुआ।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Raman Arora , Jalandhar , Bhagwan Parshuram Jayanti , Bhagwan Parshuram , Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD