Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

अब नहीं लगेगा जाम: दिसंबर 2025 तक दो नए पुलों से अमृतसर-तरनतारन के बीच आवाजाही होगी आसान

कम लागत में बड़ा काम: दो पुलों का निर्माण अब 24 करोड़ रुपये की बचत के साथ होगा पूरा: हरभजन सिंह ईटीओ

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, Amritsar, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर/तरनतारन , 29 Apr 2025

Last updated on: Apr 30, 2025, 11:24 IST

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज तरनतारन में ए-25 रेलवे लाइन (कक्का कंडियाला रेलवे लाइन) पर बन रहे चार मार्गी रेलवे ओवर ब्रिज और श्री अमृतसर साहिब के सुल्तानविंड गांव के तारों वाले पुल से तरनतारन साहिब को जाने वाले रास्ते पर बन रहे पुलों के कार्य का निरीक्षण किया। इन दोनों पुलों के निर्माण होने से श्री अमृतसर साहिब और तरनतारन के बीच आवाजाही सुचारू हो जाएगी और लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। 

कैबिनेट मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने इन दोनों पुलों के निर्माण कार्य में लगी कंपनी को आदेश दिया कि इन पुलों का कार्य दिसंबर 2025 तक हर हाल में मुकम्मल कर दिया जाए।स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पहले तरनतारन में ए-25 रेलवे लाइन कक्का कंडियाला रेलवे लाइन की चल रही निर्माण का जायजा लिया। इस मौके पर हलका विधायक तरनतारन डॉ. कश्मीर सिंह सोहल भी उनके साथ मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 31 फीसदी तक मुकम्मल हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण को जून, 2026 तक मुकम्मल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन लोगों की सुविधा को मुख्य रखते हुए इसके निर्माण का कार्य लगभग 6 महीने पहले ही, दिसंबर, 2025 तक मुकम्मल करके लोगों को समर्पित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चार मार्गी रेलवे ओवर ब्रिज बनने पर लगभग 82.88 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान था, लेकिन इसे लगभग 70 करोड़ रुपये में मुकम्मल किया जाएगा, जिससे सरकार को लगभग 13 करोड़ रुपये की बचत होगी।उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक शहर तरनतारन में ट्रैफिक की समस्या काफी बढ़ती जा रही है और लाखों ही श्रद्धालु श्री दरबार साहिब तरनतारन और श्री दरबार साहिब अमृतसर में नतमस्तक होने के लिए आते-जाते हैं, लेकिन ट्रैफिक समस्या के कारण लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

उन्होंने कहा कि इस चार मार्गी रेलवे ओवर ब्रिज बनने से लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी। तरनतारन शहर में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा ए-25 रेलवे लाइन (कक्का कंडियाला रेलवे लाइन) पर चार मार्गी ओवर ब्रिज का नींव पत्थर सितंबर, 2024 में रखा गया था।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा श्री अमृतसर साहिब के सुल्तानविंड गांव के तारों वाले पुल से तरनतारन साहिब को जाने वाले रास्ते पर लगने वाले लंबे जाम को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा बनवाए जा रहे पुल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस पुल के निर्माण का कार्य पंजाब सरकार द्वारा अक्टूबर 2024 को शुरू किया गया था ।

इस पुल के निर्माण मुकम्मल करने के लिए जून 2026 की समय सीमा तय की गई थी। लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने पुल की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि स्थानीय लोगों और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इस पुल का निर्माण कार्य भी दिसंबर 2025 में मुकम्मल कर दिया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ हलका विधायक डॉक्टर इंद्रबीर सिंह निज्जर भी हाजिर थे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि डॉक्टर निज्जर की सिफारिश पर इस पुल के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 34.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की गई है, लेकिन हम इस पुल को लगभग 22.68 करोड़ रुपये में पूरा कर लेंगे, जिससे सरकार के 11.52 करोड़ रुपये की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह 725 मीटर लंबा और 14 मीटर चौड़ा पुल के दोनों ओर 5.5 मीटर की चौड़ाई के साथ सर्विस लेन का निर्माण भी किया जाना है। उपरोक्त के अलावा फ्लाईओवर के दोनों ओर पानी की निकासी के लिए ड्रेन और बारिश के पानी को भूमिगत भेजने के लिए रेन हार्वेस्टिंग का प्रबंध भी किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस पुल के बन जाने से श्री दरबार साहिब अमृतसर, तरनतारन साहिब, गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीदां, टाहाला साहिब, बाबा बुड्ढा जी के धार्मिक स्थानों को जाने वाले श्रद्धालुओं का रास्ता आसान होगा और यहां लगने वाला ट्रैफिक जाम बीते समय की बात हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अमृतसर बाईपास पर पड़ने वाली कॉलोनियों और ऐतिहासिक सुल्तानविंड के निवासियों को भी बड़ी राहत इस पुल के निर्माण से मिलेगी।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , Amritsar , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD