Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सोंध नाभा के गांव कैदुपुर के खेतों में लगी आग का जायजा लेने पहुंचे

कहा -पंजाब की मान सरकार किसानों के साथ, आग से हुए आर्थिक नुकसान की होगी भरपाई

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Preeti Yadav, Dr Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Nabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नाभा (पटियाला) , 27 Apr 2025

Last updated on: Apr 28, 2025, 13:34 IST

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री तरुण प्रीत सिंह सोंध ने रविवार को नाभा के गांव कैदुपुर के करीब 25 एकड़ खेतों में लगी आग का जायजा लिया और स्थानीय किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। मंत्री सोंध ने किसानों को सरकार की तरफ से मदद का भरोसा दिया और कहा कि आग के कारण स्थानीय किसानों को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने के लिए पंजाब सरकार सभी को उचित मुआवजा देगी। 

उन्होंने आग लगने के दौरान घायल हुए एक खेत मजदूर की स्थिति के बारे में भी जाना और कहा कि उसका सारा इलाज पंजाब सरकार करवाएगी। इसके लिए हमारे स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने खुद पीजीआई के डॉक्टरों से बात की है और उसका अच्छा इलाज करवाने को कहा है। सोंध ने कहा कि आप सरकार पंजाब के किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। 

यहां के विधायक और हमारे कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह आज अमृतसर में हैं, इसलिए वह नहीं आ सकें, लेकिन उन्हें जैसे ही घटना के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत मुझे कॉल किया और यहां आने को कहा। अमृतसर से लौटने के बाद वह खुद भी यहां आएंगे। उन्होंने कहा कि अचानक मौसम बदलने, बिजली के तारों की स्पार्किंग या बीड़ी-सिगरेट बिना बुझाए फेंक देने के कारण इस मौसम में खेतों में आग लग जाती है।

इसके अलावा भी आग लगने के कई अन्य कारण होते हैं। लेकिन किसानों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है। हम किसानों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होने देंगे।इसके साथ ही मंत्री ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जो भी नुक्सान हुआ है उसका सर्वेक्षण करें और प्रभावित किसानों की सूची बनाकर शीघ्र मुआवजा प्रक्रिया शुरू करें। 

उन्होंने यह भी कहा कि आग जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोग सतर्क रहें और प्राकृतिक आपदाओं से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों की सरकार है और हमारा उद्देश्य सिर्फ राहत देना नहीं, बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकना भी है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिजली के तारों की नियमित जांच करवाएं और जिन क्षेत्रों में फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर फायर अलर्ट सिस्टम लगाया जाए।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Nabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD