मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में बस्सी पठाना हलके में व्यापक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं तथा हलके को राज्य का अग्रणी हलका बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। यह प्रगटावा बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रूपिन्दर सिंह हैप्पी ने बस्सी पठाना शहर में लगभग 03.54 एकड़ क्षेत्रफल में 8.62 करोड़ रुपये की लागत से सब-डिविजनल कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास दौरान कही।
उन्होंने कहा कि यह परिसर एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा और इसके निर्माण से नागरिकों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग का कवर्ड एरिया 27850 वर्ग फीट है।हलका विधायक ने कहा कि पुराना उपमंडल परिसर, शहर के अंदर तथा बस स्टैंड से दूर होने के कारण आम जनता को प्रशासनिक कार्य करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था तथा इमारत भी पुरानी होने के कारण उपयुक्त नहीं लगती।
उन्होंने बताया कि इसलिए पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही लोगों की सुविधा को यकीनी बनाने के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों के लिए नए सब डिविजनल कॉम्प्लेक्स की मांग को स्वीकृत करने की दिशा में कार्य आरंभ किया गया ताकि लोगों को एक ही छत के नीचे अधिकतम प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विधायक ने कहा कि आप सरकार ने इसे 2023 में मंजूरी दी थी, लेकिन इसे पुराने सब डिविजनल कॉम्प्लेक्स के स्थान पर बनाया जाना था और इस से समस्या का सही समाधान संभव नहीं था, इसलिए बस स्टैंड के पास इस जगह को मंजूरी मिलने में समय लग गया। हलका विधायक ने बताया कि इसमें उपमंडल मजिस्ट्रेट कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, फर्द केंद्र सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय होंगे।
इस अवसर पर डायरेक्टर श्रम कल्याण बोर्ड राज पुरी, मैंबर मंडी बोर्ड इंद्रजीत सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन मनप्रीत सिंह सोमल, महिला सेल की जिला अध्यक्ष प्रीति अरोड़ा, डीएसपी राज कुमार, कश्मीर सिंह, अमृत बाजवा, अरुण कुमार, राजवीर मान सरपंच, दविंदर सिंह सहित विभिन्न शख्सियतें और शहर निवासी उपस्थित थे।