Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

ऑस्ट्रेलिया के सांसद डायलन वाइट ने कुलतार सिंह संधवां से की मुलाकात

दोनों देशों को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और कृषि में सहयोग करने की आवश्यकता और पंजाब में लाने चाहिएं अत्याधुनिक तकनीकें: कुलतार सिंह संधवां

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Narinder Kaur Bharaj, Dylan Wight
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2025

Last updated on: Apr 25, 2025, 11:41 IST

ऑस्ट्रेलिया के टारनीट क्षेत्र से सांसद डायलन वाइट ने आज चंडीगढ़ में पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां से, उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। स्पीकर संधवां ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और कृषि के क्षेत्रों में और अधिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि ऐसी साझेदारियाँ दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाएंगी। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों को अत्याधुनिक तकनीकों को साझा करने के लिए पंजाब-आधारित संस्थानों के साथ सहयोग करने का भी निमंत्रण दिया। उन्होंने, विशेष रूप से ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों और बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के बीच सहयोग का प्रस्ताव रखा ताकि नवीनता को आगे बढ़ाया जा सके और आपसी लाभ प्राप्त किया जा सके।

स्पीकर ने हरित ऊर्जा के विकास में पंजाब की महत्वपूर्ण संभावनाओं पर प्रकाश डाला और डायलन वाइट से इस क्षेत्र में तकनीकी आदान-प्रदान को सुगम बनाने की अपील की। स्पीकर ने कृषि क्षेत्र में उत्पादकता में बेहतरी के लिए सहयोग की महत्वता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से नई तकनीकों को अपनाकर, पंजाब के किसान उत्पादन को बढ़ा सकते हैं और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं।

इस मौके पर, स्पीकर संधवां ने डायलन वाइट को एक पारंपरिक शॉल और श्री हरिमंदिर साहिब की कांच की प्रतिकृति भेंट की। संधवां ने उन्हें अमृतसर में श्री दरबार साहिब के दर्शन करने के लिए भी उत्साहित किया। मीटिंग के दौरान विधायक नरिंदर कौर भारज, मेलबर्न से सुखमीत सिंह, सामाजिक उद्यमी मनू सिंह, और डॉ. तजिंदर पाल सिंह नलवा मौजूद थे।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Narinder Kaur Bharaj , Dylan Wight

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD