Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गुलाब चंद कटारिया से चंडीगढ़ संपत्ति कर वृद्धि वापस लेने का आग्रह किया

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Harpreet Kaur Babla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Apr 2025

Last updated on: Apr 21, 2025, 17:39 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मलहोत्रा, महापौर हरप्रीत कौर बबला और सभी पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से राजभवन में मुलाकात की। यह बैठक मुख्य रूप से हाल ही में चंडीगढ़ में आवासीय और व्यावसायिक दोनों श्रेणियों में बढ़ाए गए हाउस टैक्स को वापस लेने की मांग को लेकर हुई।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि बढ़े हुए हाउस टैक्स को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह वृद्धि आम नागरिकों और व्यापारियों दोनों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डाल रही है, और इसकी पुनः समीक्षा की आवश्यकता है।

प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मलहोत्रा ने कहा कि चंडीगढ़ के निवासियों के हित में भाजपा ने यह विषय गंभीरता से उठाया है और प्रशासक से निवेदन किया है कि इस वृद्धि को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि यह टैक्स वृद्धि जनसामान्य की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नहीं की गई है।

महापौर हरप्रीत कौर बबला ने बताया कि यह विषय लंबे समय से पार्षदों के माध्यम से उठाया जा रहा था और आज भाजपा ने संगठित रूप से इसे प्रशासन के समक्ष रखा है। इस अवसर पर भाजपा के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी एवं राज किशोर भी प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित थे। उन्होंने भी टैक्स वृद्धि को अनुचित बताते हुए तत्काल राहत देने की मांग की।

प्रशासक एवं राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और सुझावों का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और संबंधित विभागों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Harpreet Kaur Babla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD