Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मान सरकार की नशा विरोधी मुहिम अब बन चुकी है जन आंदोलन, गांवों में अब लोग खुद नशा तस्करों का कर रहे हैं विरोध - नील गर्ग

बठिंडा के गोनियाना ब्लॉक के पंचायतों का ऐतिहासिक फैसला - नशा बेचने वालों का होगा बहिष्कार, छोड़ने वाले को मिलेगा मान-सम्मान

Neel Garg, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा/चंडीगढ़ , 21 Apr 2025

Last updated on: Apr 21, 2025, 17:05 IST

बठिंडा जिले के गोनियाना ब्लॉक के पंचायतों ने मान सरकार के नशे के खिलाफ अभियान युद्ध नशयां विरूद्ध' के समर्थन में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। सभी सरपंचों ने एक पास किया है कि गांवों में नशा बेचने वालों का सामूहिक बहिष्कार किया जाएगा और उसे किसी भी तरह की कोई सामाजिक सहायता नहीं दी जाएगी।

प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि अब पंचायतें अपने स्तर पर भी नशा तस्करों को पकड़ कर पुलिस को सौंपेगी और उसपर कानूनी कार्रवाई करने में मदद करेगी। वहीं नशा छोड़ने वाले लोगों को पंचायतें सम्मानित करेगी और उन्हें सामान्य जीवन में वापस आने के लिए हरसंभव मदद भी करेगी।

आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने इस प्रस्ताव की सराहना की और सभी सरपंचों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी आंदोलन तभी सफल होता है जब उसे आम लोगों का समर्थन मिलता है। इसलिए यह फैसला आप सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे मुहिम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि अब गांवों में नशा नहीं, बदलाव आएगा और पंजाब पूरी तरह नशामुक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त पंजाब बनने के बाद ही युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो पाएगा और समाज की प्रगति होगी। इसलिए इस मुहिम में पंचायतों और नौजवानों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है और हमें खुशी है कि वे खुद आगे आकर सरकार का सहयोग कर रहे हैं।

गर्ग ने कहा कि मान सरकार पंजाब से नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। सरकार डिमांड और सप्लाई दोनों को टारगेट कर 360 डिग्री रणनीति के साथ काम कर रही है। पिछले दो महीने में हजारों नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और हजारों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर की गई है। 

वहीं हेरोइन अफीम गांजा भुक्की समेत हजारों किलो नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसके अलावा नशा से पीड़ित व्यक्तियों के इलाज के लिए हर तरह की व्यवस्था के साथ सभी नशा मुक्ति केन्द्रों को सुचारू रूप कार्यरत कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्तर पर पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही है, जब आमलोगों की भागीदारी इसी तरह बढ़ने लगेगी तब यह अभियान अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेगा और पंजाब पूरी तरह नशा मुक्त राज्य बन जाएगा।

 

Tags: Neel Garg , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD