Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 90 वर्षीय समाजसेवी हरि सिंह राणा की पुस्तक का विमोचन किया

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Kuldeep Singh Pathania,Sunder Singh Thakur, Hari Singh Rana, Mere Achhe Din
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 18 Apr 2025

Last updated on: Apr 18, 2025, 17:05 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के अपने पांगी प्रवास के दौरान 90 वर्षीय समाजसेवी हरि सिंह राणा से भेंट की। इस अवसर पर श्री राणा ने उनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘मेरे अच्छे दिन’ विमोचन के लिए मुख्यमंत्री को भेंट की।

पांगी क्षेत्र की पारंपरिक सफेद टोपी पहने हरि सिंह राणा का मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपने साथ बिठाया। उन्होंने श्री राणा के साथ आत्मियता के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री ने पुस्तक का विमोचन किया और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए श्री राणा को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर हरि सिंह राणा ने पांगी क्षेत्र की प्रमुख विकासात्मक मांगों को रेखांकित करते हुए एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों की प्रगति के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

मुख्यमंत्री के साथ भावनात्मक संवाद के दौरान किलाड़ ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान (1979-1984) श्री राणा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अपनी मुलाकातों को याद किया, जिसमें उनकी दिल्ली की यात्रा और 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री की पांगी की अविस्मरणीय यात्रा शामिल है। श्री राणा ने समावेशी और चहुंमुखी विकास की दिशा में सरकार के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Kuldeep Singh Pathania , Sunder Singh Thakur , Hari Singh Rana , Mere Achhe Din

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD