Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने तीन सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 17 Apr 2025

Last updated on: Apr 18, 2025, 13:18 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज गवर्नमेंट एलिमेंटरी स्कूल, इधगाह नवाकोट, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, इनसाइड शैरा वाला गेट और गवर्नमेंट  एलिमेंटरी स्कूल इनसाइड शैरा वाला गेट कटरा जलियां में विकास कार्य का उद्घाटन किया। 

विधायक द्वारा इन स्कूलों को अपग्रेड करने के साथ-साथ नए बने कमरों का भी उद्घाटन किया।  विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लाई गई शिक्षा क्रांति से सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव आ रहा है। अब आम घरों के बच्चे सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों से बेहतर शिक्षा हासिल कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ते सभी सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। अब सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य के इतिहास में पहली बार शिक्षा के क्षेत्र में 12 प्रतिशत बजट में बढ़ावा करके इतिहास रचा है। 

उन्होंने कहा कि जिन-जिन सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी मिल रही है,वहां पर अध्यापक भर्ती किए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि विभिन्न कौशलों के लिए SOE छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए विशेष विजिटिंग फैकल्टी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि यह स्कूल बेहतर बन गया है। 

इस स्कूल के परिणाम भी बहुत ही बढ़िया आ रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट ने विधायक डॉअजय गुप्ता का धन्यवाद किया।  उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए सुरक्षा, शैक्षणिक और सह पाठयक्रम गतिविधियों की व्यवस्था की है।शैक्षणिक क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए, उन्हें समय के साथ अद्यतन रखने तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए

सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूल को सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल और मैनेजमेंट द्वारा विधायक डॉ अजय गुप्ता को सम्मानित किया गया और स्कूली छात्रों द्वारा बनवाया गया केक भी काटा गया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर विशु भट्टी, सुदेश कुमार, मनजीत सिंह, राजेंद्र नायर, संजीव बब्बर भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD