Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत लुधियाना जिले में नवीन पहल

तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा सरकारी स्कूल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना , 17 Apr 2025

Last updated on: Apr 17, 2025, 16:51 IST

पंजाब में अब आम घरों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी शूटिंग खेल में नाम कमा सकेंगे। ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत नवीन पहल करते हुए कैबिनेट मंत्री और खन्ना के विधायक तरुनप्रीत सिंह सौंद ने वीरवार को खन्ना स्थित सरकारी स्कूल के अंदर बनी शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। 

रघवीर सिंह फ्रीडम फाइटर पी.एम. सरकारी हाई स्कूल में बनाई गई यह शूटिंग रेंज लुधियाना जिले के किसी सरकारी स्कूल में बनी पहली शूटिंग रेंज है। पांच टारगेट की इस शूटिंग रेंज पर 5 लाख रुपए का खर्चा आया है। शूटिंग रेंज समेत कुल 71.15 लाख रुपए के साथ हलके के पांच सरकारी प्राथमिक और हाई स्कूलों में बुनियादी ढांचे की विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया है।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि शूटिंग खेल में पंजाब के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं। अब इस खेल की स्कूल स्तर से शिक्षा शुरू करके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी और मेडल जीत सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों की दिशा और दशा सुधारने में पूरी शिद्दत से काम कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा खन्ना हलके के कई सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे की सुविधाओं समेत स्कूलों की नुहार बदलने संबंधित उद्घाटन किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन का सिलसिला जारी रहेगा।

कैबिनेट मंत्री ने जिन पांच स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया है, उनमें रघवीर सिंह फ्रीडम फाइटर पी.एम. सरकारी हाई स्कूल में 5 लाख रुपए की लागत से शूटिंग रेंज रूम, 19.10 लाख रुपए की लागत से दो क्लास रूम और 2.28 लाख रुपए बच्चों के शैक्षणिक टूर के लिए दिए गए हैं। सरकारी प्राथमिक स्कूल नंबर 5 में 1.60 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य किए गए हैं।

इसी तरह खन्ना के सरकारी प्राथमिक स्कूल नंबर 6 में 7.51 लाख रुपए की लागत से कमरा और 2 लाख रुपए की लागत से बाथरूम तैयार करवाए गए हैं। सरकारी प्राथमिक स्कूल नंबर 8 में 6.26 लाख रुपए की लागत से कमरे की मरम्मत, 3.44 लाख रुपए की लागत से क्लास रूम की मरम्मत, 5.94 लाख रुपए की लागत से स्कूल में अन्य मरम्मत कार्य और 3 लाख रुपए से स्कूल के कमरों की छतों की मरम्मत करवाई गई हैं। 

सरकारी प्राथमिक स्कूल नंबर 9 में 15.02 लाख रुपए की लागत से दो कमरे तैयार करवाए गए हैं। सौंद ने बताया कि सभी सरकारी स्कूलों की हर जरूरत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है ताकि विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि खेलों और सांस्कृतिक मुकाबलों में भी बड़े मुकाम हासिल कर सकें।

कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व महसूस करना चाहिए कि वे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हैं क्योंकि जिन सुविधाओं को पंजाब सरकार उन्हें मुहैया करवा रही है, वे कई निजी स्कूलों से भी बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के मानक का ग्राफ बहुत ऊंचा उठाया गया है और इस संबंध में प्रयास आने वाले दिनों में जारी रहेंगे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD