Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आम आदमी पार्टी हमेशा से डॉ. बीआर अंबेडकर के सिद्धांतों पर पहरा देती रही है- रमन अरोड़ा

जालंधर केंद्रीय विधानसभा हलके के विधायक ने एजी ऑफिस में वकीलों की नियुक्ति में आरक्षण की प्रशंसा की

Raman Arora, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 16 Apr 2025

Last updated on: Apr 17, 2025, 12:01 IST

आम आदमी पार्टी की सरकार पहले दिन से ही बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर के सिद्धांतों पर लगातार पहरा दे रही है जबकि पिछली सरकारों ने सिर्फ दलित समुदाय का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है। ये विचार जालंधर केंद्रीय विधानसभा हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान व्यक्त किये। 

उन्होंने कहा कि सरकार के गठन के पहले दिन से ही मुख्यमंत्री की तरफ से ऐलान किया गया कि सरकारी दफ्तरों में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएं जबकि पिछली सरकारों के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री सरकारी दफ्तरों में खुद की तस्वीरें ही लगवाते रहे हैं। जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, पार्षद अश्विनी अग्रवाल के साथ प्रेस कांफ्रेंस में विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की सोच थी कि समाज में सबको बराबरी का अधिकार मिले और शिक्षा की ताकत हर नागरिक के पास हो। 

इसी सोच पर पहरा देते हुए पंजाब सरकार ने पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किये हैं। सरकारी स्कूलों में ऐसी सुविधाएं मुहैया करवाई हैं, जिससे वहां शिक्षा का स्तर निजी स्कूलों के मुकाबले पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इसी सोच की बदौलत पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में अकल्पनीय सुधार देखने को मिला है। 

रमन अरोड़ा ने आगे कहा कि सरकार ने पहली बार एडवोकेट जनरल ऑफिस में सरकारी वकीलों की नियुक्ति में आरक्षण को लागू किया। लंबे समय से 58 पद खाली पड़े थे, जिन्हें आरक्षण के माध्यम से भरा गया ताकि दलित समुदाय के वकीलों को उनका अधिकार मिल सके। इसलिए लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया, खासकर आय से संबंधित शर्त में भारी छूट देकर एससी कम्युनिटी के वकीलों के लिए एजी ऑफिस में नियुक्ति का रास्ता साफ किया। 

उन्होंने कहा कि 2017 में जब आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभा रही थी, तब विधानसभा में ये मुद्दा उठाया गया था लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस मुद्दे को अनदेखा कर दिया। मगर 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद इस मुद्दे पर पहले दिन से काम किया गया, जिसके फलस्वरूप आज एजी ऑफिस में सरकारी वकीलों की नियुक्तियां आरक्षण के माध्यम निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से हो रही हैं। 

उन्होंने समूह वकील समुदाय की तरफ से पंजाब सरकार का धन्यवाद किया जिसकी बदौलत आज दलित समुदाय के वकीलों को हाईकोर्ट तक सरकारी वकील बनकर अपनी आवाज उठाने का अधिकार मिला है।

 

Tags: Raman Arora , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD