Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने रोम की आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत-इटली रक्षा संबंधों को मजबूत किया

दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के मध्य घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एसआईडीएम और एआईएडी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए

Military, Army, Indian Army, Rajesh Kumar Singh, Defence Secretary, Defence Minister of Italy, Guido Crosetto, Luisa Riccardi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोम , 15 Apr 2025

Last updated on: Apr 16, 2025, 13:27 IST

रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह 14-15 अप्रैल, 2025 को आधिकारिक यात्रा पर इटली में रोम पहुंचे। रक्षा सचिव ने इस यात्रा की शुरुआत इटली के रक्षा मंत्री श्री गुइडो क्रोसेटो से भेंट करके की। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने भारत व इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में रक्षा सहयोग को और विस्तार देने के उद्देश्य से उपयोगी चर्चा की।

अपनी यात्रा के दौरान, श्री राजेश कुमार सिंह ने इटली की रक्षा महासचिव सुश्री लुइसा रिकार्डी के साथ 11वीं भारत-इटली वार्षिक द्विपक्षीय संयुक्त रक्षा समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता की। उन्होंने रक्षा, सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की, जिसमें भारत व इटली के बीच समुद्री सहयोग तथा सूचना साझा करने की प्रक्रिया शामिल थी। 

इस सन्दर्भ में ट्रांस रीजनल मैरीटाइम नेटवर्क पर काफी जोर दिया गया। चर्चा के दौरान लाल सागर और पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया। रक्षा सचिव ने विशेष रूप से प्रौद्योगिकी और शस्त्र उत्पादन में घनिष्ठ रक्षा सहयोग पर बल दिया, जो भारत के लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। 

उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार सचेत नीतिगत कार्यक्रमों के माध्यम से देश के भीतर रक्षा उत्पादन एवं नवाचार के लिए सक्रिय रूप से एक इकोसिस्टम का निर्माण कर रही है। इसके लिए भारत ने एक जीवंत नवाचार और औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित किया है।

श्री राजेश कुमार सिंह ने भारत-इटली रक्षा उद्योग गोलमेज सम्मेलन के दौरान अपने मुख्य भाषण में कई महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार से भारतीय रक्षा उद्योग में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं, विशेष रूप से उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में प्रगतिशील सुधारों के माध्यम से हुए बदलावों का उल्लेख किया। 

श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इन सुधारों से पारदर्शिता, पूर्वानुमेयता और कारोबार में आसानी के माध्यम से भारतीय उद्योग के विकास के लिए अनुकूल वातावरण का सृजन हुआ है। इस अवसर पाए सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) और फेडरेशन ऑफ इटालियन कंपनीज फॉर एयरोस्पेस, डिफेंस एंड सिक्योरिटी (एआईएडी) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए, जो दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रक्षा सचिव के साथ रक्षा मंत्रालय का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी इटली आया था, जिसमें सेवा मुख्यालय, रक्षा विभाग और रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। भारतीय और इतालवी रक्षा उद्योगों के बीच घनिष्ठ बी2बी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एसआईडीएम का एक बड़ा उद्योग प्रतिनिधिमंडल भी रक्षा सचिव के साथ पहुंचा था।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Rajesh Kumar Singh , Defence Secretary , Defence Minister of Italy , Guido Crosetto , Luisa Riccardi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD