Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अंबेडकर और शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार कर रही है आम आदमी पार्टी की सरकार – डॉ. अजय गुप्ता

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dr BR Ambedkar, Dr Bhim Rao Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 15, 2025, 14:08 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि  जिस सोच को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनी थी 2022 में जब पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी इलेक्शन लड़ रही थी तो हमने पंजाब के लोगों के सामने दो तस्वीरें पेश करी थी और दो थॉट पेश किए थे जो कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के थॉट थे ।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की फोटो पंजाब के हर एक दफ्तर में आज लगी हुई है शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की फोटो आज पंजाब के हर एक डिपार्टमेंट में लगी हुई है।विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि आज पंजाब के अंदर हम दो चीजों को लेकर चल रहे हैं कि पंजाब के अंदर भ्रष्टाचार का खात्मा होगा और जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की सोच है वह आम आदमी पार्टी ने अपनाई।

उन्होंने कहा कि देश आजाद हुए 75 साल हो गए थे लेकिन जितने देशभर की हाईकोर्ट थी उनके अंदर जो एडवोकेट की भर्ती होती है जो सरकारी वकीलों की भर्ती होती है किसी भी राज्य के अंदर SC, ST की रिजर्वेशन नहीं है।विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि 2017 में यह ये हमारी पार्टी की  डिमांड थी लेकिन उस समय कांग्रेस की सरकार थी जो देश के अंदर एंटी दलित पार्टी जानी जाती है जो हमेशा ही दलितों के खिलाफ फैसला लेती रही है उसने 5 साल हमारी डिमांड की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि 2022 में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी पंजाब के लोगों ने पहली बार आम आदमी पार्टी को पंजाब में मौका दिया हमने उस समय यह पंजाब के लोगों के साथ और खास तौर पर पंजाब के शेड्यूल कास्ट और शेड्यूल्ड ट्राइब और अनुसुचित जनजातियों को बड़ा वादा किया था कि जब हम सत्ता में आएंगे तो आपके बच्चों को हम हाईकोर्ट में रिजर्वेशन देंगे।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि SC कम्युनिटी का बच्चा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का जज बनेगा अगर सरकारी वकीलों में रिजर्वेशन होगी लेकिन अफसोस है कि दलितों के नाम पर और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर 75 साल कांग्रेस पार्टी वोट लेती रही और कितने साल भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल वोट लेते रहे लेकिन दलितों का साथ किसी ने नहीं दिया।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि किसी ने भी नहीं सोचा कि हम दलितों के पढ़े लिखे बच्चों को अच्छी पोस्टों पर लगा दे बस यह थर्ड और फोर्थ क्लास में रिजर्वेशन देते रहे लेकिन जो देश के जस्टिस के अंदर रिजर्वेशन देने की बात इन्होंने कभी परवाह नहीं करी।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 2022 में आई हमारे नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल जी ने और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी ने तुरंत आर्डर दिया कि जहां पर सरकारी वकीलों की पोस्टे है खासकर हाईकोर्ट के अंदर उसकी जल्द प्रोविजन करी जाए।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा किहम 2017 के एक्ट में शोध लेकर आए हैं और 58 पोस्ट उस समय चाहे वह सीनियर एडवोकेट जनरल की बात हो या एडिशनल एडवोकेट जनरल की बात हो या सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल की बात हो या डिप्टी एडवोकेट जनरल की बात हो, असिस्टेंट एडवोकेट जनरल की बात हो, एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड की बात हो इसके अंदर हम रिजर्वेशन की प्रोविजन पहली बार लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक तौर पर एक बड़ा फैसला पंजाब के दलितों के हक में पंजाब के अनुसूचित और जनजातियों के हक में आम आदमी पार्टी की सरकार ने लिया।उन्होंने कहा कि यह फैसला अरविंद केजरीवाल जी और सरदार भगवंत मान जी ने लिया उसके अंदर हमने 58 पोस्ट रिजर्वेशन करी। उन्होंने कहा किइसके अंदर क्राइटेरिया यह था कि सीनियर एडवोकेट जनरल के लिए जो इनकम है उसके लिए 20 लाख रुपए सालाना आमदन हो

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि इसी तरीके एडिशनल एडवोकेट जनरल के लिए 15 लाख रुपए हो, सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल के लिए 10 लाख रुपए,  डिप्टी एडवोकेट जनरल के लिए 7 लाख रुपए, असिस्टेंट एडवोकेट जनरल के लिए साढ़े 3 लाख रुपए और एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड के लिए कुछ नहीं रखा था यह जो शर्त थी यह 2017 के एक्ट में थी।

उन्होंने कहा कि जब हमने देखा और भर्ती प्रक्रिया को शुरू करी तो उन 58 पोस्टों में से 15 पोस्ट खाली रह गई हमने यह देखा कि यह क्यों खाली रही है।उन्होंने कहा कि हमने देखा कि जो क्राइटेरिया जो इनकम टैक्स का क्राइटेरिया 2017 के एक्ट में किया गया था उसके मुताबिक एलिजिबल कैंडिडेट नहीं मिले।यह एक ऐतिहासिक फैसला है की जितनी भी इनकम की शर्त की हुई थी खास तौर पर जनरल वर्ग के लिए उसमें हमने बहुत बड़ी शोध करी है।

विधायक गुप्ता ने कहा कि इस फैसले से  जितने भी शेड्यूल कास्ट और शेड्यूल ट्राइब के कैंडिडेट होंगे उनका इनकम टैक्स आधा होगा यानी की 20 लाख की प्रोविजन में 10 लाख रुपए और 15 लाख की प्रोविजन में साढ़े 7 लाख रुपए और 10 लाख की प्रोविजन में 5 लाख रुपए, 7 लाख की प्रोविजन में साढ़े 3 लाख रुपए और साढ़े 3 लाख की प्रोविजन में 1 लाख 75 हजार होंगे, हमने आज इस क्राइटेरिया में बड़ी छूट दी है ताकि जो 15 पोस्ट खाली है वह भरी जा सके।

उन्होंने कहा कि हमारी ईमानदार सोच है आज मैं सेल्यूट करता हूं हमारे नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल जी को और मैं धन्यवाद करना चाहता हूं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का जिन्होंने आज एक बार फिर पंजाब के दलितों के प्रति और उनके बच्चों के प्रति एक दर्द दिखाया है कि हमने आपकी पोस्ट खाली नहीं रहने देनी, नहीं तो बहुत बड़ा बैकलॉग खाली रहता था लेकिन जब हमारे ध्यान में आया कि 15 पोस्ट खाली रह गई तो आज क्राइटेरिया को रिलैक्स किया गया और घटाया गया।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि आज एक बड़ी राहत पंजाब के दलित वर्ग के सारे एडवोकेट और वकील जो अनुसूचित जाति जनजाति से आते हैं आज वह भी एलिजिबल हो गए हैं क्योंकि यह बहुत कम आमदन है इतनी आमदन तो हर एक एडवोकेट की होती है इसमें आज एक बड़ा बदलाव हुआ है।मैं हमारे नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल जी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का समूह वकीलों की तरफ से धन्यवाद करता हूं कि आज उन्होंने क्राइटेरिया को रिलैक्स किया है।

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dr BR Ambedkar , Dr Bhim Rao Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD