Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विधायक डॉ अजय गुप्ता द्वारा बाबासाहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dr BR Ambedkar, Dr Bhim Rao Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 15, 2025, 14:07 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज हेरिटेज स्ट्रीट में संत समाज द्वारा आयोजित  डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती को लेकर  बाबा साहिब की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए और लोगों को बाबा साहिब की महत्वता के बारे में जानकारी दी। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि आज भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न, बाबासाहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हमें गर्व हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि बाबा साहब जी द्वारा लिखे गए संविधान के तहत देश के हर वर्ग को समान अधिकार का अधिकार प्राप्त हुआ है।किसी भी समाज की प्रगति उसके सबसे कमजोर वर्गों की प्रगति पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने कैबिनेट में 11 अप्रैल को एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए एससी वर्ग के वकीलों की सरकारी नियुक्तियों में आरक्षण को मंजूरी दी है। 

उन्होंने कहा कि अब एडवोकेट जनरल ऑफिस में एससी वर्ग के लॉ ऑफिसर्स की भर्ती में छूट और विशेष प्रावधान लागू होंगे। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। उन्होंने  इन सभी फैसलों को जनता और प्रशासन के हित में बताया और कहा कि पंजाब सरकार राज्य में समावेशी विकास और सेवा वितरण में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि आज पंजाब  सीएम भगवंत मान द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर  एससी के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि 429.24 करोड़ रुपए तय की है। इस अवसर पर बाबा मलकियत नाथ, बाबा राकेश नाथ,पार्षद विक्की दत्ता, पार्षद जरनैल सिंह ढोड, बलबीर सिंह बब्बी पहलवान, विनोद बिट्टा, हरबंस लाल, रितु महाजन, केवल भट्टी, बलदेव सिंह सोहल, चिराग, बबीता, पूनम,रजनी,भारती , सन्नी सहोता भारी संख्या में संत समाज और एससी भाईचारे के लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dr BR Ambedkar , Dr Bhim Rao Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD