Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पन्नु हारा! 'आप' कार्यकर्ताओं ने 'डंडे और झंडे' संग बाबा साहब की मूर्तियों की दिनभर की पहरेदारी

पूरे राज्य के आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धूम-धाम से मनाया डॉ. अंबेडकर जन्मदिवस

AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dr BR Ambedkar, Dr Bhim Rao Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 15, 2025, 13:33 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब भर में डॉ. भीम राव अंबेडकर का जन्मदिवस बेहद उत्साह और सम्मान के साथ मनाया। विधायकों और मंत्रियों समेत आप के हजारों नेताओं व कार्यकर्ता बाबासाहेब को श्रद्धांजलि  देने के लिए सभी जिलों में एकत्र हुए। आप नेताओं ने बाबा साहब के समानता व न्याय के सिद्धांत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

आप नेताओं ने बाबासाहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तथा भारत के संविधान और हाशिए पर पड़े समुदायों के उत्थान में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। आज के दिन को खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू द्वारा डॉ. अंबेडकर के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ भी देखा गया। 

एकजुटता और सुरक्षा के प्रतीकात्मक संकेत के रूप में आप कार्यकर्ताओं व नेताओं ने डंडे और झंडे से लैस होकर बाबासाहेब की मूर्तियों की रक्षा की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी मूर्तियों को कोई नुकसान न पहुंचे। यह डॉ. अंबेडकर की गरिमा और विरासत को धूमिल करने के प्रयास के खिलाफ खड़े होने की आम आदमी पार्टी के अटूट संकल्प की घोषणा भी थी।

आप नेताओं ने पन्नू को याद दिलाया कि पंजाब हमेशा एकता और समानता का गढ़ रहा है और यहां के लोगों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाया है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य के सद्भाव को कमजोर करने या देश के लोकतंत्र के प्रतीकों का अपमान करने वाले किसी भी विभाजनकारी शक्तियों का मुकाबला करने की शपथ ली।

आप के एक नेता ने कहा, "डॉ. अंबेडकर के सिद्धांत हमें सामाजिक न्याय और समानता के लिए लड़ने को प्रेरित करते रहेंगे। किसी को भी उन्हें बदनाम करने या पंजाब की शांति को भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं हैं बल्कि वे बाबा साहब के राजनीतिक- सामाजिक दृष्टिकोण व सिद्धांतों के रक्षक भी हैं।"

 

Tags: AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dr BR Ambedkar , Dr Bhim Rao Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD