Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर चंडीगढ़ के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Dr BR Ambedkar, Dr Bhim Rao Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Apr 2025

Last updated on: Apr 15, 2025, 13:25 IST

भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के पुरोधा और समता के प्रतीक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ द्वारा सभी मंडलों और बूथों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों, विचार गोष्ठियों और समाज जागरूकता अभियानों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

हर बूथ पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, उनके विचारों और संघर्षों को याद किया गया। समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरित होने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा:

“बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं थे, वे भारत के सामाजिक उत्थान और दलित समाज की आवाज़ थे। लेकिन दुर्भाग्यवश कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी ने उन्हें बार-बार अपमानित किया। जब बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण हुआ, तब कांग्रेस ने उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया। 

यहां तक कि भारतीय संविधान के निर्माता के लिए एक स्मारक बनाने से भी मना कर दिया गया। इन्हीं लोगों ने बाबा साहेब को चुनाव में हारने दिया और उनके योगदान को जानबूझकर भुलाने की कोशिश की। भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाया है। 

आज पार्टी बूथ स्तर तक उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचा रही है। हम मानते हैं कि समरस और समानता पर आधारित समाज का निर्माण ही सच्ची श्रद्धांजलि है।” इन कार्यक्रमों में बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर आधारित भाषणों, संगोष्ठियों और जनजागरण अभियानों का आयोजन हुआ। 

युवाओं को विशेष रूप से संविधान के मूल अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक समानता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ का यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि यह संकल्प है कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय, शिक्षा, और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Dr BR Ambedkar , Dr Bhim Rao Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD